Operation Sindoor: पाकिस्तान में हलचल, PoK में तबाही – भारत की जवाबी कार्रवाई से फैली खलबली

Summary :

पहलगाम आतंकी हमले का करारा जवाब देते हुए भारत ने मंगलवार देर रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’…

भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत PoK में आतंकी ठिकानों पर हमला कर 90 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया। जनरल एम.के. दास ने इसे ऐतिहासिक कार्रवाई बताते हुए कहा कि भारत ने आतंकवादियों को करारा सबक सिखाया है। इस ऑपरेशन ने पाकिस्तान में खलबली मचा दी है।

पहलगाम आतंकी हमले का करारा जवाब देते हुए भारत ने मंगलवार देर रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) और पाकिस्तान में घुसकर नौ आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया।

‘ऑपरेशन सिंदूर’: PoK में भारतीय सेना की बड़ी कार्रवाई

इस एयर स्ट्राइक में जैश-ए-मोहम्मद के मुख्यालय सहित कई प्रमुख आतंकी अड्डे तबाह किए गए और 90 से अधिक आतंकवादियों के मारे जाने की सूचना है।

आतंकवादियों और उनके आकाओं को 7 मई का दिन याद रहेगा

बुधवार को रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल एम.के. दास ने इस ऑपरेशन को भारतीय सेना की एक ऐतिहासिक और सटीक कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा कि सदियों तक आतंकवादियों और उनके आकाओं को 7 मई का दिन याद रहेगा, जब भारत ने पूरी ताकत और समर्थन के साथ उन्हें करारा सबक सिखाया।”

‘ऑपरेशन सिंदूर’: PoK में भारतीय सेना की बड़ी कार्रवाई

जनरल दास ने बताया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पूरी तैयारी और संयम के साथ अंजाम दिया गया। भारतीय सेना ने 21 लक्ष्यों को चिह्नित कर नौ स्थानों पर हमले किए, जिनमें बहावलपुर स्थित जैश का ट्रेनिंग कैंप और मुख्यालय शामिल था। उन्होंने कहा, “यह केवल जवाब नहीं, बल्कि न्याय था उन बहनों के लिए जिनका सुहाग उजड़ गया था।”

भारत की लड़ाई आतंकवाद के खिलाफ है, न कि किसी राष्ट्र के खिलाफ

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह पूरी सैन्य कार्रवाई भारत की सीमा के अंदर रहते हुए की गई, जिससे किसी नागरिक को नुकसान नहीं हुआ और पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों को जानबूझकर निशाना नहीं बनाया गया। यह इस बात का प्रमाण है कि भारत की लड़ाई आतंकवाद के खिलाफ है, न कि किसी राष्ट्र के खिलाफ।

पाकिस्तान की हालत जर्जर, भारत से टकराने की स्थिति में नहीं: जनरल दास

जनरल दास ने यह भी बताया कि आतंकी हमले के तुरंत बाद सेना ने बड़े पैमाने पर तैयारी शुरू कर दी थी। हर छोटी-बड़ी कमी को दूर किया गया और सेना ने उच्चतम स्तर की दक्षता का प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा, “आज भारतीय सेना आज़ादी के बाद की सबसे मजबूत स्थिति में है और उसे देश का भरपूर समर्थन मिला है, जिससे उसका मनोबल और अधिक बढ़ा है।”

भारतीय सेना उसे मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार

पाकिस्तान की वर्तमान स्थिति पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि वह आंतरिक रूप से कमजोर हो चुका है और भारत से सीधे टकराने की हालत में नहीं है। बावजूद इसके अगर वह कोई दुस्साहस करता है, तो भारतीय सेना उसे मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Shera Rajput