नई दिल्ली : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज कहा कि डोकलाम में गतिरोध वाले स्थान पर यथास्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के बीच पिछले महीने के अनौपचारिक सम्मेलन से दोनों देशों के बीच आपसी विश्वास बढ़ा है। राजग सरकार के चार साल पूरे होने पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुषमा ने कहा कि इस तरह की आशंका प्रकट की जा रही थी कि दोनों देशों के बीच युद्ध के बिना डोकलाम गतिरोध का समाधान नहीं निकाला जा सकता है।
उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों ने बातचीत और राजनयिक रास्तों से इस गतिरोध को सुलझा लिया , जिसके लिए वैश्विक समुदाय ने भारत की सराहना की। इस संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में सुषमा ने कहा , ‘‘ डोकलाम गतिरोध स्थल पर स्थिति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यथास्थिति बरकरार है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



