अजमेर : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. वीरेन्द कुमार ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद मोदी का कोई विकल्प नहीं है और जनता उन्हें आज भी पसंद करती है। डॉ। कुमार एकदिवसीय अजमेर दौरे के दौरान तीर्थराज पुष्कर में आज यह बात कही। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 के चुनाव में एक बार फिर जनता उन्हें भारी बहुमत से सफलता दिलाएगी। उन्होंने पवित्र पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना कर जगतपिता ब्रह्मा जी के दर्शन किए। बाद में उन्होंने पुष्कर कस्बे के विद्यालय पहुंचकर आगनबाड़ी केंद, का निरीक्षण किया।
उन्होंने केंद, के संचालन पर संतोष तो व्यक्त किया लेकिन बच्चों को हफ्ते में बदल बदलकर पौष्टिक भोजन दिए जाने पर जोर दिया। साथ ही हफ्ते में एक बार विशेष भोजन दिए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने केंद, में शौचालय की समुचित व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी दिखाई और कहा कि इस व्यवस्था में सुधार होना चाहिए ताकि बच्चों के साथ आगनबाड़ कार्यकर्ताओं को भी परेशानी न हो। इससे पहले अजमेर के सर्किट हाउस में उन्होंने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली और केंद, सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



