दिल्ली के भारत मंडपम में केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से आयोजित इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) में लगे माई गवर्नमेंट (माईजीओवी) पवेलियन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सेल्फी लेने का क्रेज लोगों के बीच जबरदस्त आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
पवेलियन को आम जनता के लिए खोले जाने के बाद उमड़ पड़ी भारी भीड़
मंगलवार को पवेलियन को आम जनता के लिए खोले जाने के बाद यहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पवेलियन में एक विशेष डिजिटल स्टॉल स्थापित किया गया है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल अवतार के साथ फोटो खिंचवाने और सेल्फी लेने की सुविधा दी गई है। यह अनोखा अनुभव लोगों को प्रधानमंत्री के साथ जुड़ाव का एहसास कराता है और डिजिटल इंडिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक अभिनव प्रयास है।
सेल्फी स्टॉल पर युवा, बच्चे और बुजुर्ग सभी बड़े उत्साह के साथ
सेल्फी स्टॉल पर युवा, बच्चे और बुजुर्ग सभी बड़े उत्साह के साथ पहुंच रहे हैं। डिजिटल तकनीक का उपयोग करते हुए तैयार इस व्यवस्था में पीएम मोदी का वर्चुअल अवतार दिखाई देता है, जिसके साथ लोग अपनी तस्वीरें क्लिक कर रहे हैं।
इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में पहुंचे हरीश शर्मा ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि मैं ट्रेड फेयर में पहली बार आया हूं। पीएम मोदी के साथ सेल्फी लेकर बहुत अच्छा लग रहा है। गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के सभी म्यूजियम अच्छे लगे हैं।
पीएम मोदी के साथ सेल्फी लेकर बहुत अच्छा लगा – आयुष
अन्य व्यक्ति आयुष ने कहा कि मैं ट्रेड फेयर देखने के लिए गाजियाबाद से आया हूं। पीएम मोदी के साथ सेल्फी लेकर बहुत अच्छा लगा है। वर्चुली सेल्फी लेकर अच्छा लगा है। मैं अपने दोस्तों के साथ यहां आया हूं।
आशीष कपूर ट्रेड फेयर में परिवार के साथ पहुंचे। उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत के दौरान कहा कि यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। एक जेन्युइन सी फीलिंग महसूस हो रही है।
बता दें कि माई गवर्नमेंट (माईजीओवी) पवेलियन में केवल सेल्फी स्टॉल ही नहीं, बल्कि डिजिटल इंडिया की उपलब्धियों, नए इनोवेशन और तकनीकी प्रगति का प्रदर्शन भी किया गया है। यहां आने वाले लोग सरकार द्वारा संचालित विभिन्न डिजिटल प्रोजेक्ट्स और दूसरी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Source : IANS


Download Android App
Download iOS App



