अम्बेडकर की 130वीं जयंती पर PM मोदी सहित इन लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति ने भारतीय संविधान के शिल्पी बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 130वीं जयंती पर उन्हें याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय संविधान के शिल्पी बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 130वीं जयंती पर उन्हें याद कर ट्वीट किया और लिखा, भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। समाज के वंचित वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए किया गया उनका संघर्ष हर पीढ़ी के लिए एक मिसाल बना रहेगा। मैं अंबेडकर जयंती पर महान डॉ बाबासाहेब अंबेडकर को नमन करता हूं।
पीएम मोदी के अलावा उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 130वीं जयंती पर उन्हें अपने आवास पर श्रद्धांजलि दी और उन्हें महान समाज सुधारक बताया। नायडू ने कहा कि डॉ अंबेडकर एक महान समाज सुधारक, असाधारण बौद्धिक क्षमतावान और भारतीय संविधान के शिल्पी थे। वह सच्चे अर्थों में मानवतावादी थे जो जाति की बाधाओं और सामाजिक असमानता के उन्मूलन के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। हमारे संविधान के शिल्पी, विद्वान विधिज्ञ, विचारक, लेखक और समाज सचेतक बाबा साहब डा भीमराव अम्बेडकर जी की जन्म जयंती पर, बाबा साहब के संवैधानिक दर्शन और कृतित्व को सादर नमन करता हूं।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा, भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्‍पी, बाबासाहब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि! डॉ. अम्बेडकर ने समतामूलक न्‍यायपूर्ण समाज बनाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। आज हम उनके जीवन तथा विचारों से शिक्षा ग्रहण करके उनके आदर्शों को अपने आचरण में ढालने का संकल्‍प लें।
इसके अलावा ओडिशा में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भुवनेश्वर में डॉ. बीआर की 130 वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी, और तमिलनाडु में द्रमुक प्रमुख एमके स्टालिन ने कोआरामु में उनकी डॉ. बीआर अम्बेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की।

Desk Team