तीस हजारी कोर्ट के बाहर फायरिंग चलने से मचा हड़कंप

Summary :

NULL

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गई। कि आज (मंगलवार) में तीस हजारी कोर्ट के गेट नंबर 2 से फायरिंग की घटना सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार यह फायरिंग एक नाबालिग ने शार्प शूटर पर की थी जिसमें शार्प शूटर घायल हो गया है।

दरअसल गोगी गैंग का बदमाश जिसे हरियाणा पुलिस तीस हजारी कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रही थी, उस पर टिल्लू गैंग के एक नाबालिग बदमाश ने गोली चला दी।

जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त दिनेश तीस हजारी कोर्ट के गेट नंबर के बाहर पुलिस की गाड़ी में बैठा हुआ था। दिनेश को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बता दे कि पुलिस ने पूरे कोर्ट परिसर को छावनी में तब्‍दील कर दिया है।

बता दे कि इस फायरिंग के बाद नाबालिग ने भागने की कोशिश की लेकिन उसे मौके से ही पकड़ा गया। उसके पास से वारदात के लिए इस्‍तेमाल में लाया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

Desk Team