‘ये एक्शन पाकिस्तान के लिए वो सबक था, जो उसने…’ सेना ने जारी किया ऑपरेशन सिंदूर का एक और VIDEO

Summary :

ऑपरेशन सिंदूर: भारतीय सेना का पाकिस्तान को करारा जवाब

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को नष्ट करते हुए एक और वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में सेना की कुशलता और रणनीति को दर्शाया गया है। सेना ने इसे पाकिस्तान के लिए एक महत्वपूर्ण सबक बताया है।

Operation Sindoor Video: भारतीय सेना ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ा एक और वीडियो शेयर किया है. सेना ने ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है. जारी किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि भारतीय सेना पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को नष्ट करते हुए नजर आ रहे हैं.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भरतिए सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े इस वीडियो को एक्स पर शेयर करते हुए लिखा, ‘प्लानिंग की, ट्रेनिंग की और एक्शन लिया. न्याय हुआ.’ सेना ने आगे कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के लिए वो सबक था, जो उसने दशकों से नहीं सीखा था.

पहलगाम हमले से शुरू हुआ अभियान

भारतीय सेना द्वारा जारी एक वीडियो में कहा गया कि यह अभियान पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद शुरू हुआ. इस हमले ने सिर्फ आक्रोश नहीं, बल्कि दृढ़ निश्चय को जन्म दिया. सेना का कहना था कि इस बार ऐसा जवाब दिया जाएगा, जिसे दुश्मन की आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी. यह बदले की नहीं, बल्कि न्याय की भावना थी.

सेना के अनुसार, 9 मई की रात करीब 9 बजे जो भी पाकिस्तानी चौकियों ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया, उन्हें भारतीय सेना ने पूरी तरह ध्वस्त कर दिया. सेना ने इस मिशन को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया. यह सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि पाकिस्तान के लिए एक करारा संदेश था, जिसे वह दशकों से समझने में असफल रहा है.

ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने 6 और 7 मई की रात को ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया. इस अभियान के दौरान नियंत्रण रेखा के पार (पीओके) में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर उन्हें पूरी तरह तबाह कर दिया गया.

इस ऑपरेशन में 100 से अधिक आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है. ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों को ड्रोन और मिसाइलों से निशाना बनाया. लेकिन भारतीय सेना ने हर हमले का माकूल जवाब दिया और दुश्मन को भारी नुकसान पहुंचाया.

भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम से हिला चीन! आखिर क्यों पाकिस्तान की मदद कर पछता रहा ड्रैगन?

‘भारत की निर्णायक जीत’

लगातार हो रहे नुकसान के बाद पाकिस्तान ने संघर्षविराम की अपील की. 10 मई की शाम दोनों देशों के बीच संघर्षविराम का समझौता हुआ. लेकिन तब तक भारतीय सेना पाकिस्तान को गहरा झटका दे चुकी थी. इस दौरान सेना ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिए.

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।