आंध्रप्रदेश में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में वाईएसआर कांग्रेस को मिल रही शानदार बढ़त को पार्टी प्रमुख जगनमोहन रेड्डी ने जनता की जीत करार दिया है। रेड्डी ने कहा कि वाईएसआर की जीत की उम्मीद थी।
पार्टी प्रमुख ने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं उन लोगों का तहे दिल से शुक्रिया अदा करना चाहता हूं जिन्होंने भारी संख्या में वाईएसआर कांग्रेस को वोट दिया । मैं बड़ी संख्या में मताधिकार का इस्तेमाल करने और लोकतंत्र का महत्व बढ़ाने के लिए भी जनता का शुक्रिया अदा करता हूं ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।’’
रुझान के मुताबिक राज्य की 175 विधानसभा सीटों में से वाईएसआर कांग्रेस 150 सीटों पर आगे चल रही है।
पार्टी 23 लोकसभा सीटों पर आगे चल रही है जबकि दो पर तेदेपा आगे हैं। वाईएसआर कांग्रेस को शानदार बढ़त मिलने पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने रेड्डी को फोन करके बधाई दी है।
यह जनता की जीत है : जगनमोहन रेड्डी
Summary :
लोकतंत्र का महत्व बढ़ाने के लिए भी जनता का शुक्रिया अदा करता हूं ।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा।


Download Android App
Download iOS App



