Kerala News : खबर केरल से है जहां सात जून को कन्नूर जिले में पवनूर मोट्टा के पास शुक्रवार को मछली पकड़ते समय तीन छात्र नदी में डूब गए। पुलिस ने बताया कि यह घटना शाम को हुई जब तीनों अपने एक अन्य दोस्त के साथ नदी के किनारे खड़े होकर मछली पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान वो डूब गए।
पुलिस के अनुसार, जब तीनों छात्र नदी के किनारे खड़े होकर मछली पकड़ने की कोशिश कर रहे थे इसी बीच छात्र जहां खड़े थे, वह जमीन अचानक नदी में धंस गई और तीनो डूब गए। डूबने वाले छात्रों का नाम अभिनव (16), जोबिन जिथ (15) और निवेद (18) डूब गए। ये तीनों छात्र रिश्तेदार थे।
पुलिस ने बताया कि उनका दोस्त आकाश तैरकर सुरक्षित निकलने में कामयाब रहा। उसने बताया कि छात्रों के शवों को परियारम स्थित कन्नूर सरकारी मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।


Download Android App
Download iOS App



