अभिषेक बनर्जी : पश्चिम बंगाल पुलिस ने मंगलवार को तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और लोकसभा सदस्य अभिषेक बनर्जी की नाबालिग बेटी को रेप की धमकी देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।
Highlights:
- तृणमूल सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की बेटी को मिले रेप धमकी में बड़ी कार्यवाई
- धमकी देने वाले आरोपी को पश्चिम बंगाल पुलिस ने नार्थ 24 परगना से किया गिरफ्तार किया गया
- दो दिन के भीतर FIR की विस्तृत रिपोर्ट बाल अधिकार सरंक्षण को भेजा जायेगा
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान मसादुल मोल्ला के रूप में हुई है। आरोपी उत्तर 24 परगना जिले के मिनाखान ब्लॉक के अंतर्गत मोथबारी का रहने वाला है। इस संबंध में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी विरोध प्रदर्शन के दौरान रेप और हत्या की धमकी देता हुआ नजर आ रहा है। यह विरोध प्रदर्शन आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया था।
AISF की विरोध प्रदर्शन में हुआ था शामिल
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ऑल इंडिया सेकुलर फ्रंट की ओर से आयोजित किए गए विरोध प्रदर्शन में आरोपी ने हिस्सा लिया था और यहीं उसने नाबालिग लड़की को रेप और हत्या की धमकी दी थी। बता दें कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले के विरोध में यह प्रदर्शन 25 अगस्त को आयोजित किया गया था। वहीं, एआईएसएफ ने इस पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि यह आरोपी की निजी टिप्पणी है। इसमें हमारे संगठन की कोई भूमिका नहीं है। हम इस टिप्पणी का न समर्थन करते हैं और ना ही उसके लिए किसी प्रकार की जिम्मेदारी लेते हैं।
चाइल्ड राइट प्रोटेक्शन की ओर से की गयी थी कार्यवाई की मांग
बाल अधिकार संरक्षण के लिए पश्चिम बंगाल आयोग की चेयरपर्सन तूलिका दास ने इस संबंध में पश्चिम बंगाल पुलिस को पत्र लिखकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद यह गिरफ्तारी की गई। दास ने पुलिस से इस मामले में अब तक की गई कार्रवाई के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट के साथ एफआईआर की कॉपी दो दिन में मांगी है, ताकि इस मामले में आगे कार्रवाई की जा सके।
आरोपी ने सांसद की नाबालिग बेटी से बलात्कार करने वाले को 10 करोड़ देने का किया था ऐलान
वीडियो में आरोपी कथित तौर पर यह कहता हुआ भी नजर आ रहा है कि जो कोई भी इस वीभत्स घटना को अंजाम देगा, उसे 10 करोड़ की राशि प्रदान की जाएगी। इसके बाद आयोग ने इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया। इस घटना के प्रकाश में आने के बाद पश्चिम बंगाल में कई जगह तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने प्राथमिकी दर्ज कराई। इस वीडियो के सामने आने के बाद तृणमूल कांग्रेस के नेता न महज इसकी निंदा कर रहे हैं, बल्कि यहां तक दावा कर रहे हैं कि यह सब कुछ आरजी कर मेडिकल कॉलेज मामले की आड़ में किया गया, जिसे हम किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं कर सकते। वहीं, विपक्षी दलों के नेताओं ने भी नाबालिग लड़की को रेप और दुष्कर्म की धमकी मामले की निंदा कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


Download Android App
Download iOS App



