स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि आज, PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Summary :

महान स्वामी विवेकानंद की आज 4 जुलाई को पुण्यतिथि है। इस मौके पर पूरा देश उन्हें याद करके श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत कई अन्य नेताओं ने भी स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। स्वामी विवेकानंद की आज 4 जुलाई को पुण्यतिथि है इस मौके पर पूरा देश उन्हें याद करके श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है चार जुलाई 1902 को स्वामी विवेकानंद उनका निधन हो गया था PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वामी विवेकानंद की 122वीं पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को उन्हें श्रद्धांजलि…

महान स्वामी विवेकानंद की आज 4 जुलाई को पुण्यतिथि है। इस मौके पर पूरा देश उन्हें याद करके श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव समेत कई अन्य नेताओं ने भी स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

  • स्वामी विवेकानंद की आज 4 जुलाई को पुण्यतिथि है
  • इस मौके पर पूरा देश उन्हें याद करके श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है
  • चार जुलाई 1902 को स्वामी विवेकानंद उनका निधन हो गया था

PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि



प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वामी विवेकानंद की 122वीं पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और एक समृद्ध व प्रगतिशील समाज के निर्माण के उनके सपने को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं स्वामी विवेकानंद को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनकी शिक्षाएं लाखों लोगों को ताकत देती हैं।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘उनकी बुद्धिमत्ता और ज्ञान की अथक खोज भी बहुत प्रेरक हैं। हम एक समृद्ध और प्रगतिशील समाज के उनके सपने को पूरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं।’’ स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 में हुआ था। चार जुलाई 1902 को उनका निधन हो गया था।

CM यादव और साय ने भी दी श्रद्धांजलि



मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा भारतीय संस्कृति और अध्यात्म की दिव्य ज्योत, महान आध्यात्मिक गुरु, युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। आपके ओजस्वी और मंगलकारी विचार युगों-युगों तक जन-जन को मानवता की सेवा एवं कल्याण के लिए प्रेरित करते रहेंगे। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के उदार, व्यावहारिक और सुधारवादी सिद्धांतों को छत्तीसगढ़ ने अपनाया है। साय ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि स्वामी जी ने अपने बचपन का कुछ हिस्सा रायपुर में बिताया, छत्तीसगढ़ आज भी स्वामी जी के बताए मार्ग और सिद्धांतों पर चल रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News