Today’s Corona Update : पहले 24 घंटे में कोरोना के 96,892 नए केस, 446 मरीजों की हुई मौत

Summary :

देश में एक दिन में कोविड-19 के 96,982 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,26,86,049 हो गई।

देश में कोरोना वायरस की चौथी लहर कहर मचा रही है। बड़े स्तर पर देश में चल रहे कोरोना टीकाकरण के बावजूद महामारी के मामलों बढ़ोतरी जारी है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 96 हज़ार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इस दौरान वायरस की जद में आए 446 मरीजों की मौत हुई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह जारी हुए आंकड़ों के मुताबिक, देश में एक दिन में कोविड-19 के 96,982 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,26,86,049 हो गई। वहीं, 446 और मरीजों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,65,547 हो गई है।
देश में अब तक कुल 8 करोड़ 31 लाख 10 हजार 926 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जा चुकी है।  इससे पहले सोमवार को देशभर में कोरोना वायरस के एक लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए थे, जोकि इस महामारी की शुरुआत से अब तक सबसे ज्यादा थे। अमेरिका के बाद भारत ही ऐसा देश है जहां कोरोना वायरस के एक दिन में एक लाख से ऊपर नए मामले दर्ज हुए हों। 

Desk Team