Today’s Corona Update : फरवरी में दूसरी बार 10,000 से कम नए केस, 97.25 प्रतिशत पंहुचा रिकवरी रेट

Summary :

देश में इस समय कोरोना रिकवरी रेट 97.25 प्रतिशत है जबकि डेथ रेट 1.43 प्रतिशत है। वहीं कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या दो लाख से कम बनी हुई है।

देश में कोरोना के खिलाफ जारी अभियान के बावजूद वायरस के मामले सामने आ रहे है, हालांकि वायरस के दैनिक आंकड़ों में लगातार कमी जारी है। देश में इस समय कोरोना रिकवरी रेट 97.25 प्रतिशत है जबकि डेथ रेट 1.43 प्रतिशत है। वहीं कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या दो लाख से कम बनी हुई है। 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के हवाले से बताया कि बीते 24 घंटे में 9,110 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि 78 संक्रमितों की मौत हुई है। अबतक 1,55,158 मरीजों की इस वायरस से जान जा चुकी है। संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 1,05,48,521 पहुंच गई है। 

विश्व में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी, संक्रमितों का आंकड़ा 10.64 करोड़ के पार

संक्रमण से उबरने की दर 97.25 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 की मृत्यु दर 1.43 है। कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या दो लाख से कम बनी हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के संक्रमण का उपचार करा रहे मरीजों की संख्या 1,43,625 है जो कुल मामलों का 1.32 फीसदी है। भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या बीते साल सात अगस्त को 20 लाख के पार चली गई थी। 
इसके बाद मामलों की संख्या 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चली गई थी। 28 सितंबर को देश में कुल मामले 60 लाख से अधिक हो गए थे, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को कुल मामलों की संख्या एक करोड़ से अधिक हो गई थी। आईसीएमआर के मुताबिक, सोमवार को 6,87,138 नमूनों की जांच की गई थी। अबतक 20,25,87,758 नमूनों की जांच की जा चुकी है। 

Desk Team