देश में एक बार फिर कोरोना महामारी ने रफ़्तार पकड़ी है। इस साल में पहली बार वायरस से संक्रमित 275 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा नए केसों की संख्या भी 47,262 रही है। वहीं राजधानी दिल्ली में भी संक्रमण का प्रसार होने लगा है, यहां 24 घंटे में हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड के 47,262 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव केस की संख्या 1,17,34,058 हो गई है। इसके साथ ही 275 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,60,441 हो गई है। देश में एक्टिव केस 3,68,457 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,12,05,160 है।
जहां कोरोना संक्रमण का प्रकोप जारी है, वहीं दूसरी तरफ महामारी से बचाव का अभियान भी ज़ोरो पर हैं। देश में कुल 5,08,41,286 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। सोमवार को कोरोना संक्रमण से 197 लोगों की मौत का आंकड़ा दर्ज किया गया था, वहीं रविवार को 213 मरीजों की मौत हुई थी।
इनमें भी सबसे ज्यादा डरावना आंकड़ा महाराष्ट्र का है। बीते 24 घंटे में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 134 मौतें हुई हैं। बीते साल 20 नवंबर के बाद सूबे में कोरोना के चलते यह मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। तब महाराष्ट्र में 155 लोगों की मौत हुई थी।
दिल्ली में डराते कोरोना के आंकड़े
दिल्ली में मंगलवार को 1,101 नए केस दर्ज किए गए हैं। बीते साल 19 दिसंबर के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में एक दिन में इतने केस मिले हैं। यहां में पिछले 24 घंटे में 1101 मामले सामने आए हैं। 19 दिसंबर के बाद ये एक दिन में सबसे ज्यादा मामले हैं।
इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या 4411 हो गई। दिल्ली की लगातार बिगड़ती हालत को देखते हुए होली, शब-ए-बारात और नवरात्रि मनाने पर रोक लगा दी गई। साथ ही फैसला लिया गया कि दिल्ली एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और ISBT पर अब कोरोना की रैंडम टेस्टिंग की जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



