India Corona Update : बीते 24 घंटे में कोरोना के 47 हज़ार से ज्यादा केस, अब तक 1.28 लाख की मौत

Summary :

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार बुधवार को देशभर में कोरोना संक्रमण के 47,905 नए मामले सामने आये, जिससे इस महामारी से प्रभावित होने वाले की संख्या करीब 86.84 लाख हो गई।

त्यौहारी सीजन में सामने आ रहे कोरोना वायरस के मामलों को देखते हुए लोगों को सतर्कता बरतना बेहद आवश्यक है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 47 हज़ार से ज्यादा केस सामने आए, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 86.84 लाख हो गयी। वहीं 550 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 1.28 लाख से ज्यादा हो गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार बुधवार को देशभर में कोरोना संक्रमण के 47,905 नए मामले सामने आये, जिससे इस महामारी से प्रभावित होने वाले की संख्या करीब 86.84 लाख हो गई। वहीं मृतकों का आंकड़ा 1.28 लाख के पार पहुंच गया। 

TOP 5 NEWS 12 NOVEMBER : आज की 5 सबसे बड़ी खबरें

इस दौरान 52,718 लोग स्वस्थ हुए हैं, जिसके बाद इस संक्रमण से निजात पाने वाले लोगों की संख्या 80.66 लाख से अधिक हो गई है। संक्रमण के नए मामलों की तुलना में इससे ठीक होने वाले लोगों की संख्या अधिक रहने के कारण सक्रिय मामले 5,363 घटकर 4,89,294 पर आ गए। 
देश में स्वस्थ होने वालों की दर 92.89, मृत्यु दर 1.48 तथा सक्रिय मामलों की दर 5.63 फीसदी रह गई है। दिल्ली और केरल में संक्रमण के मामले चिंता के विषय बने हुए हैं। दिल्ली में संक्रमण के मामलों का कल नया रिकॉर्ड बना और 8,593 तथा केरल में 7,007 मामले सामने आए। 
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के नए मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक रही, जिससे सक्रिय मामले 4,382 घटकर 89,018 रह गए। वहीं 125 मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 45,560 हो गया है। राज्य में अब तक 15.97 लाख से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। 

Desk Team