Aaj ka Mausam 11 August 2026: दिल्ली-UP समेत 13 राज्यों में बारिश, राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट; जानें आपके शहर का हाल

Summary :

देश के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय है, जिसके चलते तमिलनाडु, गुजरात, मध्य प्रदेश, असम और ओडिशा में भारी बारिश से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने 11 अगस्त को दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर सहित पूर्वोत्तर के कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है।

देश के कई हिस्सों में मानसून एक्टिव है। तमिलनाडु, गुजरात, मध्य प्रदेश, असम और ओडिशा में भारी बारिश से जलभराव की स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने 11 अगस्त को दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश का अलर्ट है। इसके साथ ही कई इलाकों में आंधी चलने की भी संभावना है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

दिल्ली में बारिश

Aaj ka Mausam 11 August 2026
 Delhi Weather (Image- Social Media)

दिल्ली में सुबह से ही मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, 11 अगस्त को दिल्ली में बादल छाए रहने और सुबह से दोपहर के बीच भारी बारिश हो सकती है। वहीं, 12 और 13 अगस्त को दिल्ली में बहुत हल्की बारिश की संभावना है। राजधानी में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री रहने का अनुमान है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने 11 अगस्त को आगरा, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, 13 और 15 अगस्त के बीच भारी बारिश की संभावना बढ़ेगी।

उत्तराखंड में भारी बारिश और भूस्खलन

उत्तराखंड में भारी बारिश का दौर जारी है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। आज देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और नैनीताल में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं चमोली में बादल फटने से आई बाढ़ की वजह से कई रास्ते बंद हो गए हैं।

राजस्थान में येलो और ऑरेंज अलर्ट

Aaj ka Mausam 11 August 2026
 Rajasthan Weather Today (Image- Social Media)

राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय है, जिसके चलते मौसम विभाग ने 7 जिलों में ऑरेंज और 24 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। आज दक्षिणी और पूर्वी राजस्थान में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। 13 अगस्त तक हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, झुंझुनू, अलवर और चूरू सहित कई शहरों में बारिश का दौर लगातार जारी रहेगा।

आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर (City) अधिकतम तापमान (10 अगस्त) न्यूनतम तापमान (10 अगस्त)
दिल्ली (Delhi) 32°C 28°C
रांची (Ranchi) 31°C 23°C
चेन्नई (Chennai) 35°C 28°C
जयपुर (Jaipur) 31°C 26°C
पटना (Patna) 36°C 28°C
शिमला (Shimla) 23°C 21°C
मुंबई (Mumbai) 28°C 27°C
भोपाल (Bhopal) 26°C 23°C
लखनऊ (Lucknow) 34°C 28°C
नैनीताल (Nainital) 25°C 21°C
कोलकाता (Kolkata) 33°C 28°C

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।