देशभर में मानसून जमकर बरस रहा है। जम्मू से लेकर केरल तक भारी बारिश का दौर जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने 15 राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी-तूफान चलने की संभावना है। IMD के अनुसार, पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन को लेकर चेतावनी जारी की गई है। राजधानी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर बारिश होने का अनुमान है। आइए जानते हैं, आज आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।
किन 15 राज्यों में होगी बारिश?
मौसम विभाग ने 15 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। इन राज्यों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और ओडिशा शामिल है।
दिल्ली में आज और कल बारिश

राजधानी दिल्ली में मौसम का रुख बदला हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, 14 अगस्त को आंधी-बारिश का अलर्ट है। वहीं, 15 अगस्त को भी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। सुबह 4 बजे से 6 बजे के बीच हल्की बारिश हो सकती है।
यूपी में कैसा रहेगा मौसम?
उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 14 अगस्त को नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर, मथुरा, आगरा, गोरखपुर, अलीगढ़, झांसी, मुजफ्फरनगर, बहराइच समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। IMD के अनुसार,18 अगस्त तक पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।
बिहार के 18 जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने 14 अगस्त को बिहार में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया है। IMD ने राजधानी पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, बक्सर, भोजपुर और कैमूर समेत 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?
| शहर (City) | अधिकतम तापमान (14 अगस्त) | न्यूनतम तापमान (14 अगस्त) |
|---|---|---|
| दिल्ली (Delhi) | 34°C | 27°C |
| शिमला (Shimla) | 25°C | 21°C |
| पटना (Patna) | 34°C | 29°C |
| मुंबई (Mumbai) | 30°C | 27°C |
| भोपाल (Bhopal) | 27°C | 24°C |
| चेन्नई (Chennai) | 36°C | 28°C |
| नैनीताल (Nainital) | 22°C | 21°C |
| जयपुर (Jaipur) | 32°C | 26°C |
| रांची (Ranchi) | 27°C | 24°C |
| लखनऊ (Lucknow) | 32°C | 28°C |
| कोलकाता (Kolkata) | 31°C | 27°C |



Download Android App
Download iOS App




