Aaj ka Mausam 2 August 2026: दिल्ली में बरसेंगे बादल, कश्मीर से बंगाल तक 12 राज्यों में आंधी-बारिश, गुजरात में हाई अलर्ट

Summary :

अगस्त की शुरुआत होते ही मानसून देशभर में सक्रिय हो गया है, जिसके चलते कई राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। मौसम विभाग ने आज (02 अगस्त) को 12 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

अगस्त की शुरुआत होते ही मानसून अपना असर दिखाने लगा है। देशभर के कई राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। गुजरात में भारी बारिश से सूरत का साणिया हेमाद गांव महज 25 दिनों में तीसरी बार बाढ़ की चपेट में आ गया है। इस बीच मौसम विभाग ने 12 राज्यों में आंधी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई इलाकों में 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन बारिश की वजह से गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

किन 12 राज्यों में होगी बारिश?

मौसम विभाग के मुताबिक, आज (02 अगस्त) को देश के 12 राज्यों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की है। उसमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब, गुजरात, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल शामिल है।

दिल्ली में कब होगी बारिश?

Aaj ka Mausam 2 August 2026
 Delhi Weather (Image- Social Media)

मौसम विज्ञान विभाग IMD) के अनुसार, राजधानी दिल्ली में रविवार को आमतौर पर बादल छाए रहने और कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। सुबह से दोपहर के बीच कुछ जगहों पर बहुत हल्की बारिश हो सकती है और इसके बाद रात में भी कुछ जगहों पर बहुत बारिश होने की संभावना है। इसके बाद गर्मी से थोड़ी-थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

उत्तर प्रदेश में मानसून का कहर

उत्तर प्रदेश में मानसून एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने 2 अगस्त को मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया, सोनभद्र, चंदौली, मऊ, वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। IMD के अनुसार, 1 से 7 अगस्त के बीच पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौरा जारी रह सकता है।

पश्चिम बंगाल में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj ka Mausam 2 August 2026
 West Bengal Weather (Image- Social Media)

पश्चिम बंगाल में मानसून सक्रिय है, जिसके चलते कोलकाता समेत कई शहरों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने 02 अगस्त को बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद, पुरुलिया, पश्चिम मेदिनीपुर, पूर्व बर्धमान, उत्तर 24 परगना, नादिया, कोलकाता और हावड़ा में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कई हिस्सों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर में कैसा रहेगा मौसम?

जम्मू-कश्मीर में भी बारिश ने मौसम सुहावना बना रखा है। आज, 02 अगस्त को जम्मू, पूंछ, कुलगाम, पुलवामा, उधमपुर, कठुआ, अनंतनाग, कुपवाड़ा और गांदरबल में बारिश और अंधी का अलर्ट है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।

गुजरात में बारिश से बाढ़

Aaj ka Mausam 2 August 2026
 Gujarat Heavy Rainfall (Image- Social Media)

गुजरात में भारी बारिश को लेकर सबसे ज्यादा चिंता बनी हुई है। यहां कई जिलों में 200 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश होने की आशंका है। लगातार बारिश से ननदियां उफान पर आ सकती हैं, शहरों में पानी भर सकता है और निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा पैदा हो सकता है। सूरत का साणिया हेमाद गांव सिर्फ 25 दिनों में तीसरी बार बाढ़ की चपेट में आ गया है। इसे देखते हुए सरकार ने कई जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया है और बचाव टीमों को तैयार रखा गया है। लोगों से अपील की गई है कि वे नाले और नदियों के आस-पास न जाएं।

आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर अधिकतम तापमान (2 अगस्त) न्यूनतम तापमान (2 अगस्त)
दिल्ली (Delhi) 34°C 28°C
जयपुर (Jaipur) 32°C 27°C
रांची (Ranchi) 30°C 24°C
चेन्नई (Chennai) 36°C 28°C
शिमला (Shimla) 26°C 21°C
पटना (Patna) 32°C 28°C
भोपाल (Bhopal) 29°C 25°C
मुंबई (Mumbai) 30°C 28°C
नैनीताल (Nainital) 25°C 21°C
कोलकाता (Kolkata) 33°C 28°C
लखनऊ (Lucknow) 33°C 28°C

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।