Aaj ka Mausam 9 August 2026: दिल्ली से केरल तक 14 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पहाड़ों में भूस्खलन, जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

देशभर में मानसून सक्रिय है, जिसके कारण कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। केदारनाथ से लेकर अमरनाथ तक, पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है।

देशभर में मानसून का असर दिखने लगा है, कई राज्यों में जमकर बारिश हो रही है। पहाड़ों पर भारी बारिश के चलते केदारनाथ से लेकर अमरनाथ तक में कई जगहों पर लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। इस बीच मौसम विभाग ने 14 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मध्य भारत के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज बिजली कड़कने का खतरा बना हुआ है। दिल्ली में भी मानसून मेहरबान है और 5-6 दिन से झमाझम बारिश हो रही है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम।

किन 14 राज्यों में होगी बारिश?

मौसम विभाग ने 9 अगस्त को 14 राज्यों में भारी बारिश की संभावना है। इसमें जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, झारखंड और पश्चिम बंगाल शामिल हैं।

दिल्ली में अगले तीन दिन बारिश

Aaj ka Mausam 9 August 2026
 Delhi Rain Alert (Image- Social Media)

दिल्ली में अगस्त के शुरुआती आठ दिनों में ही बारिश ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शनिवार को हुई भारी बारिश पिछले दो सालों में अगस्त की सबसे भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आज राजधानी में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। दिनभर आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले 3 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है।

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर प्रदेश में मानसून जमकर बरस रहा है। इसके चलते गंगा, यमुना, शारदा और सरयू समेत 10 से ज्यादा नदियां उफान पर हैं और खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मौसम विभाग ने नोएडा, आगरा, मथुरा, कानपुर, प्रयागराज, झांसी, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, इटावा, फिरोजाबाद, सोनभद्र, मिर्जापुर, गाजीपुर, बलिया, बांदा, गोरखपुर और देवरिया में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान भारी बारिश के साथ-साथ 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है।

उत्तराखंड में भारी बारिश

उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर जोर पकड़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना जताई है। आज, 9 अगस्त को देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, ऋषिकेश, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और पौड़ी गढ़वाल जैसे कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। लगातार हो रही बारिश की वजह से पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है।

केरल में कैसा रहेगा मौसम?

Aaj ka Mausam 9 August 2026
 Kerala Weather (Image- Social Media)

केरल में आज व्यापक बारिश की संभावना है। कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, कोट्टायम जिले में बारिश रुकने के बावजूद निचले इलाकों में जलभराव बना हुआ है, जिससे बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर (City) अधिकतम तापमान (9 अगस्त) न्यूनतम तापमान (9 अगस्त)
दिल्ली (Delhi) 34°C 24°C
रांची (Ranchi) 30°C 23°C
चेन्नई (Chennai) 37°C 27°C
शिमला (Shimla) 28°C 19°C
लखनऊ (Lucknow) 34°C 28°C
भोपाल (Bhopal) 28°C 24°C
मुंबई (Mumbai) 32°C 27°C
नैनीताल (Nainital) 24°C 18°C
पटना (Patna) 34°C 28°C
जयपुर (Jaipur) 30°C 24°C
कोलकाता (Kolkata) 32°C 27°C

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।