मुरैना : पुलिस प्रशासन एवं नगर परिषद के जिम्मेदार कर्ताधर्ताओं की निष्क्रियता व उदासीनता के चलते यहां यातयात व्यवस्था ध्वस्त है। वहीं व्यस्त बाजारों में बेरोकटोक भारी वाहनों का आना-जाना एवं बाजारों में सडकों पर सामान रख कर अस्थाई अतिक्रमण से भी बाजारों में हर समय जाम के हालात बने रहने से आम नागरिकों को परेशान होना पड़ता है।नगर के लगभग सभी व्यस्त बाजारों नया बाजार, चंद्रशेखर आजाद रोड, श्रीकृष्ण, मंदिर रोड, सदर बाजार, पचबीघा, अस्पताल रोड क्षेत्र में हर समय भारी बडे टे्रक्टर ट्रॉली लोडिंग वाहनों का आना जाना बना रहता हे। इन वाहनों के चालक तेज आवाजों में अश्लील गाने बजाने से वातावरण को दूषित करते है।
वाहन चालकों की मनमानी के आलम यह है कि बीच रास्ते पर वाहनों को रख कर सामान खरीदने चले जाते है। वहीं व्यस्त में 90 फीसदी दुकानदों द्वारा नाले नालियों के आगे अस्थाई अतिक्रमण करने से 20-20 फुट की सडके आठ-आठ फुट की रह जाती है। जिससे राहगीर पैदल तक नहीं निकल पाते है। ऊपर से ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले ग्राहक अपनी-अपनी बाइकों को सडकों पर खडी कर देते है जिससे आवागमन बाधित होता है।
जब दुकानदार बाइकों को एक तरफ लगाने की कहत है तो झगडे भी हो जाते है। आवागमन के बाधित होने के पीछे चौराहों पर फल, चाट के हाथ ठेलों के खेडे होने का भी अहम कारण है। नगर परिषद के जिम्मेदार कर्ताधर्ताओं द्वारा हॉकर्स जॉन नहीं बनाए जाने से भी हालत बद से बदत्तर व्यस्त बाजारों में होते जा रहे है। नगर परिषद द्वारा अस्थाई अतिक्रमण नहीं हटाने, पुलिस प्रशासन द्वारा भारी वाहनों के बाजारों में आने जाने पर रोक नहीं लगाने से नगर के व्यस्त बाजारों में दिन भर जाम लगता है।
कोचिंगों के आसपास आवाराओं का जमावड़ापुलिस प्रशासन की निष्क्रियता के चलते कोचिंगों के आसपास आवाराओं, असामाजिक तत्वों का जमावडा एवं उनकी गलत हरकतों से कोचिंग आने वाली छात्राएं बेहद परेशान होती है। जौरा नगर के पंजाबी गली, मई रोड, चंद्रशेखर आजाद रोड, पुराना जौरा, मोला गली, भगत सिंह कॉलोनी क्षेत्र में स्थित कोचिंगों पर जब छात्राएं पढने जाती है तो रास्ते भर एवं कोचिंगों के आसपास आवारा अश्लील कमेंटस कसते है तथा बाइकों से छात्राओं के आगे पीछे तेज रफ्तार से प्रेसर होर्न बजाते हुए निकल जाते है। जिससे छात्राओं को परेशान होते हुए प्रतिदिन प्रात: 6 बजे से 11 बजे तक देखा जा सकता है। पुलिस कप्तान इस ओर ध्यान देगे।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



