राजस्थान के सीकर में रविवार को दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।
दोनों कारें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त
जिले के लक्ष्मणगढ़ के पास जयपुर-बीकानेर (एनएच-52) हाईवे पर शाम करीब 4.50 बजे दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं।
स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला
दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला। पुलिस को बुरी तरह क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे शवों को बाहर निकालने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़़ा।
राज्य सरकार घायलों के इलाज में मदद करेगी
जानकारी के अनुसार, घायलों को इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल पहुंचाया गया है। सीकर के सांसद सुमेधानंद सरस्वती भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को घटना के बारे में जानकारी दी गई है और राज्य सरकार घायलों के इलाज में मदद करेगी।
स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना तब हुई, जब लक्ष्मणगढ़ से सीकर की ओर आ रही एक एसयूवी और दूसरी दिशा से आ रही दूसरी कार डिवाइडर को पार करके रोड के दूसरी तरफ चली गई और एसयूवी को टक्कर मार दी।
राजस्थान के सीकर में दर्दनाक हादसा , 2 कारों के बीच जोरदार टक्कर में 6 की मौत, 5 घायल
Summary :
राजस्थान के सीकर में रविवार को दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। दोनों कारें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त जिले के लक्ष्मणगढ़ के पास जयपुर-बीकानेर (एनएच-52) हाईवे पर शाम करीब 4.50 बजे दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला। पुलिस को बुरी तरह…


Download Android App
Download iOS App



