तृणमूल कांग्रेस की ओर से 19 जनवरी को आयोजित होने वाली विपक्ष की रैली में कांग्रेस का प्रतिनिधित्व वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे करेंगे।
सूत्रों के मुताबिक इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शामिल नहीं होगे। वह अपनी जगह पार्टी का प्रतिनिधित्व करने के लिए वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजेंगे।
एनजीटी ने रेत खनन पर कोल्लम जिला प्रशासन से मांगी रिपोर्ट
खबरों के मुताबिक इस रैली में आने के लिए संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी आमंत्रण भेजा गया था, लेकिन उन्होंने रैली में शामिल नहीं होने का फैसला किया। माना जा रहा है कि इसकी वजह कांग्रेस की स्थानीय इकाई का रुख है जो पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने के पक्ष में है।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, विपक्षी दलों की रैली आयोजित करने जा रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



