नयी दिल्ली : जीएसटी, डीजल की बढ़ कीमतों और सड़क पर भ्रष्टाचार को लेकर ट्रक परिचालकों ने 9 अक्तूबर से दो दिवसीय हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (एआईएमटीसी) के अध्यक्ष एस के मिथल ने संवाददाताओं से यहां कहा, ट्रांसपोटरों ने सरकारी अधिकारियों के उदासीन रुख, जीएसटी, डीजल कीमतों और भ्रष्टाचार को देखते हुये 9 और 10 अक्तूबर को चक्का जामै करने का फैसला किया है।
ट्रांसपोर्टरों के सर्वोच्च निकाय एआईएमटीसी ने करीब 93 लाख ट्रक परिचालकों और लगभग 50 लाख बस और पर्यटक परिचालकों का प्रतिनिधित्व करने का दावा किया है। वहीं, ट्रांसपोटरों की दूसरे संगठन अखिल भारतीय ट्रांसपोर्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने एआईएमटीसी का समर्थन करने की बात कही।


Download Android App
Download iOS App



