PM मोदी और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जानें 40 मिनट की वार्ता में कौन से मुद्दे रहे शामिल?

Summary :

Trump Modi Phone Talk: प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के बीच हाल ही में एक अहम फोन बातचीत हुई। यह बातचीत करीब 40 मिनट तक चली और इस दौरान कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की गई। बता दें कि ईरान में सीजफायर के बाद मोदी और ट्रंप के बीच यह पहली बातचीत थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय हालात और शांति प्रक्रिया पर विचार साझा किए। Trump Modi Phone Talk: होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा तनाव यह बातचीत ऐसे समय में हुई जब ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह ब्लॉक करने की घोषणा की…

Trump Modi Phone Talk: प्रधानमंत्री Narendra Modi और अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump के बीच हाल ही में एक अहम फोन बातचीत हुई। यह बातचीत करीब 40 मिनट तक चली और इस दौरान कई अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की गई। बता दें कि ईरान में सीजफायर के बाद मोदी और ट्रंप के बीच यह पहली बातचीत थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय हालात और शांति प्रक्रिया पर विचार साझा किए।

Trump Modi Phone Talk: होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा तनाव

यह बातचीत ऐसे समय में हुई जब ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह ब्लॉक करने की घोषणा की है। इस फैसले से वैश्विक स्तर पर तनाव और चिंता बढ़ गई है। सीजफायर के बाद पाकिस्तान की अगुवाई में इस्लामाबाद में शांति वार्ता आयोजित की गई थी। इस बैठक में पाकिस्तान, अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधियों ने करीब 21 घंटे तक चर्चा की, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया।

भारत-अमेरिका संबंधों पर बयान

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने इस बातचीत की जानकारी दी। उनके अनुसार, ट्रंप ने पीएम मोदी से कहा कि “हम सभी आपसे बहुत स्नेह करते हैं।” गोर ने यह भी कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध इस समय काफी मजबूत स्थिति में हैं।

मोदी-ट्रंप के बीच इन मुद्दों पर हुई बात

अमेरिका के राजदूत ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े मुद्दे पर चर्चा की गई। इस दौरान दोनों देशों के बीच ऊर्जा सहित कई महत्वपूर्ण समझौतों की संभावना भी जताई गई, जो आने वाले समय में हो सकते हैं।

पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी ने इस बातचीत की जानकारी अपने आधिकारिक Xअकाउंट पर साझा की। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की प्रगति पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत और अमेरिका अपनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। इसके अलावा, दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया और इस बात पर जोर दिया कि होर्मुज जलडमरूमध्य खुला और सुरक्षित रहना बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें: तमिल नववर्ष पर बोले उपराष्ट्रपति, ‘यह सिर्फ पर्व नहीं, पूर्वजों की बुद्धिमत्ता का उत्सव’

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।