बिहार में जहानाबाद जिले के परसबिगहा थाना क्षेत्र में आज दो मोटरसाइकिलों के बीच हुयी टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि राष्ट्रीय उच्च पथ 110 पर बढ़त्ता गांव के निकट दो मोटरसाइकिलों के बीच हुयी सीधी टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गये।
मृतकों की पहचान जिले के करौना पुलिस आउट पोस्ट क्षेत्र निवासी श्रीकांत दास (22) और अरवल जिले के मेंहदिया थाना क्षेत्र के रहने वाले वीरेन्द, साव (45) के रूप में की गयी है। सूत्रों ने बताया कि घायलों में एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है जबकि दो लोगों को जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
गया है।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



