दिल्ली पुलिस ने उत्तर पश्चिमी दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक कारोबारी के अपहरण के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज बताया कि एक अपहरणकर्ता ने घिर जाने के बाद भागने के प्रयास में पुलिस पर गोली चलायी। पुलिस की जवाबी गोलीबारी में वह घायल हो गया। बाद में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि कारोबारी को कल मध्य रात्रि में अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ा लिया गया।
अपहरण के मामले में दो लोग को किया गिरफ्तार
Summary :
NULL


Download Android App
Download iOS App



