हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि गुरमीत राम रहीम प्रकरण में राज्य सरकार ने अदालत के हर आदेश का पालन किया और अब राज्य में स्थिति शांतिपूर्ण है। श्री खट्टर ने आज यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)के अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बातचीत में विपक्ष की उनके इस्तीफे की मांग को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में राज्य सरकार की ओर से भाजपा अध्यक्ष को सभी संबंधित रिपोर्टों से अवगत कराया गया है और अब सब चीजें ठीक हो गयी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकरण में राज्य सरकार ने बड़े धैर्य और संयम के साथ काम किया तथा अदालत के हर आदेश का पालन किया। उन्होंने कहा कि राज्य में स्थिति शांतिपूर्ण है और उनकी सरकार ने सही समय पर उचित कदम उठाये। गुरमीत राम रहीम को सजा सुनाये जाने के बाद भड़की ङ्क्षहसा में 38 लोगों के मारे जाने के मद्देनजर विपक्ष द्वारा उनका इस्तीफा मांगे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राज्य में सब कुछ ठीक ठाक रहा है और इस्तीफा मांगने वाले इस्तीफा मांगते रहते हैं।
पंचकूला की केन्द्रीय जांच ब्यूरो की विशेष अदालत में राम रहीम को दोषी करार देने के बाद हरियाणा के सिरसा और पंचकूला में डेरा समर्थकों ने ङ्क्षहसा और आगजनी की थी जिससे कानून व्यवस्था बिगड़ गयी थी। इस पर विपक्ष ने सरकार की कड़ी आलोचना की थी।


Download Android App
Download iOS App





