झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 2 जवान शहीद

Summary :

झारखंड में खूंटी एवं सरायकेला-खरसांवा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में आज नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस के एएसआई और कोबरा बटालियन के एक जवान शहीद हो गये।

झारखंड में खूंटी एवं सरायकेला-खरसांवा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में आज नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में पुलिस के एक सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) और कोबरा बटालियन के एक जवान शहीद हो गये।

पुलिस मुख्यालय सूत्रों ने यहां नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में दो जवानों के शहीद होने की पुष्टि करते हुये बताया कि इस दौरान कई नक्सली भी घायल हुये हैं।

सूत्रों ने बताया कि सूचना मिली थी कि अरकी थाना क्षेत्र के बदानी जंगल में कई नक्सली छुपे हुये हैं। इस सूचना के आधार पर जिला पुलिस, कोबरा टीम और झारखंड जगुआर के जवानों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

इसके जवाब में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। इस दौरान एक एएसआई और कोबरा टीम के एक जवान शहीद हो गये।
सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने मौके से कई हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किये हैं।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करे।

Desk Team