विदिशा : रायसेन जिले के ग्राम खामखेड़ा के निकट तेज गति से जा रहे एक ट्रक ने कक्षा 12 वीं के एक छात्र को कुचल दिया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई, नाराज लोगों ने ट्रक में आग लगा दी, जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नयापुरा के पूर्व सरपंच इरशाद खांन का 18 वर्षीय भतीजा साद खां, अपनी मोटर साईकिल से फार्म हाउस पर जा रहा था, तभी खाम खेड़ा जोड़ के निकट तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने साद खां, की बाईक में पीछे से टक्कर मार दी,
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह पलट कर ट्रक के नीचे आ गया और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। तो वही सुलतानपुर थाना अंतर्गत बारना नदी के निकट बाईक सवार दो युवक 35 वर्षीय मान सिंह व 25 वर्षीय सुरेश को किसी अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों युवकों को गंभीर हालत में ग्रामीणों ने इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे


Download Android App
Download iOS App



