NEET री-टेस्ट से ठीक 3 दिन पहले दो छात्रों ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा, “सॉरी”

Summary :

Two Young Youth Commit Suicide Re-NEET Exam : देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (NEET) का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। छात्रों में रोष तो है ही साथ में तनाव भी है। कई छात्रों ने इस चलते आत्महत्या भी कर ली है। ताजा मामले में देश के दो अलग-अलग हिस्सों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे दो छात्रों की खुदकुशी का मामला सामने आया है। पहला मामला उत्तराखंड के देहरादून (पटेल नगर) का है, जबकि दूसरा मामला कोचिंग हब के रूप में पहचान बना रहे राजस्थान के सीकर का है। दोनों ही मामलों में छात्रों पर परीक्षा…

Two Young Youth Commit Suicide Re-NEET Exam : देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (NEET) का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। छात्रों में रोष तो है ही साथ में तनाव भी है। कई छात्रों ने इस चलते आत्महत्या भी कर ली है। ताजा मामले में देश के दो अलग-अलग हिस्सों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे दो छात्रों की खुदकुशी का मामला सामने आया है।

पहला मामला उत्तराखंड के देहरादून (पटेल नगर) का है, जबकि दूसरा मामला कोचिंग हब के रूप में पहचान बना रहे राजस्थान के सीकर का है। दोनों ही मामलों में छात्रों पर परीक्षा और पढ़ाई का भारी मानसिक दबाव सामने आ रहा है।

NEET Student Suicide : सुसाइड नोट लिख फंदे से झूली 24 वर्षीय रिया

Two Young Youth Commit Suicide Re-NEET Exam
Two Young Youth Commit Suicide Re-NEET Exam (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

देहरादून के पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चंद्रबनी इलाके में नीट की तैयारी कर रही 24 वर्षीय युवती ने पंखे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान रिया के रूप में हुई है, जो पढ़ाई के साथ-साथ कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी कर रही थी। उसने हाल ही में नीट का पेपर भी दिया था।

मंगलवार सुबह कंट्रोल रूम से पटेलनगर पुलिस को सूचना मिली थी कि चंद्रबनी में एक युवती का कमरा अंदर से बंद है और वह दरवाजा नहीं खोल रही है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब दरवाजा तोड़ा, तो रिया का शव पंखे से लटकता मिला।

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में रिया ने लिखा, “मैं आप पर बोझ हूं। मुझे माफ कर देना।” पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भिजवा दिया है और मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Sikar Student Suicide : री-टेस्ट से ठीक पहले छात्र ने लगाई फांसी

Two Young Youth Commit Suicide Re-NEET Exam
Two Young Youth Commit Suicide Re-NEET Exam (SOURCE : SOCIAL MEDIA)

दूसरी दुखद घटना राजस्थान के सीकर से सामने आई है, जहां राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय एक छात्र ने किराए के फ्लैट में फांसी लगाकर जान दे दी। सीकर में महज एक महीने के भीतर किसी नीट अभ्यर्थी द्वारा आत्महत्या किए जाने की यह दूसरी घटना है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृत छात्र मूल रूप से झुंझुनू जिले का रहने वाला था। डॉक्टर बनने की चाहत में वह अपना तीसरा प्रयास कर रहा था और आगामी 21 जून को होने वाली ‘नीट री-टेस्ट’ (दोबारा परीक्षा) में शामिल होने वाला था।

मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी राजेश कुमार बुडानिया ने बताया कि छात्र सीकर के एक किराए के फ्लैट में अपने भाई-बहनों के साथ रहता था। उसके पिता मुंबई में कार्यरत हैं। सोमवार सुबह ही छात्र अपनी मां के साथ पैतृक गांव से सीकर लौटा था। दोपहर में जब उसके भाई-बहन घर वापस आए, तो उन्होंने उसे फंदे से लटका पाया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें सिर्फ ‘सॉरी’ लिखा हुआ है।

NEET Aspirant Suicide : क्या है पूरा मामला?

छात्रों के बीच इस भारी मानसिक तनाव के पीछे इस साल नीट परीक्षा को लेकर हुआ बड़ा विवाद माना जा रहा है। गौरतलब है कि इस साल 3 मई को देश-विदेश के 551 शहरों में करीब 22.7 लाख छात्रों ने नीट की परीक्षा दी थी। लेकिन पेपर लीक होने की पुष्टि के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 12 मई को इस परीक्षा को रद्द कर दिया था।

केंद्रीय जांच एजेंसियों की तफ्तीश में सामने आया था कि परीक्षा से दो दिन पहले ही यानी 1 मई को ही पेपर कुछ मोबाइल फोनों पर लीक हो चुका था। लगातार दूसरे साल नीट परीक्षा में हुई इस गंभीर धांधली के बाद केंद्र सरकार ने पूरे मामले की जांच सीबीआई (CBI) को सौंप दी। अब रद्द हुई परीक्षा के एवज में आगामी 21 जून को दोबारा परीक्षा (री-टेस्ट) कराई जा रही है, जिसने अभ्यर्थियों पर दोबारा तैयारी करने का एक अप्रत्याशित और भारी दबाव बना दिया है।

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।