UCC Bill Implemented In Uttarakhand: उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता यानी (UCC)लागू हो गया है। इस बीच राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसकी मंजूरी बुधवार को दे दी है। दरअसल, उत्तराखण्ड विधानसभा से पारित होने के बाद राज्यपाल ने UCC बिल को हरी झंडी दिखाई थी। इसके बाद अब वैधानिक तौर पर उत्तराखंड में UCC लागू हो गया है।
Highlights:
- उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता यानी (UCC)लागू
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसकी मंजूरी बुधवार को दी
- लिव इन रिलेशनशिप पर लगा पहरा
UCC लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया उत्तराखंड
बता दें कि राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। वहीं, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रपति ने इस विधेयक को हरी झंडी दे दी है।
लिव इन रिलेशनशिप पर लगा पहरा
दरअसल, उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता कानून लागू हो गया है। इसके बाद लिव इन रिलेशनशिप को लेकर कड़े कानून भी लागू कर दिए है। बता दें कि लिव इन में रहने की जानकारी बच्चों को अपने अभिभावकों को देनी होगी। इसके बाद पुलिस को भी इसकी जानकारी देना अनिवार्य है। वहीं, लिव इन खत्म होने के बाद भी पुलिस स्टेशन में जानकर इसकी जानकारी देनी होगी।


Download Android App
Download iOS App



