Udaipur: उदयपुर में सरकारी स्कूल में चाकूबाजी के बाद इलाके में तनाव धारा 144 लागू कर दी गई है। इससे पहले राजस्थान के उदयपुर में एक सरकारी स्कूल के 10वीं कक्षा के छात्र पर उसके सहपाठी द्वारा चाकू से हमला किए जाने के बाद क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव फैल गया था।
Highlights:
- उदयपुर में दो छात्रों के बीच में चाकूबाजी की घटना के बाद उग्र प्रदर्शन
- घटना के बाद इलाके में सांप्रदायिक तनाव का माहौल
- घटना के बाद इलाके में लगाया गया 144 धारा
पकड़ा गया आरोपी
पुलिस ने बताया कि जिला अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती घायल छात्र हिंदू है, जबकि आरोपी मुस्लिम है। घटना के तुरंत बाद हिंदू संगठनों के सदस्य शहर के मधुबन इलाके में एकत्र हुए और विरोध-प्रदर्शन किया। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आरोपी को पकड़ लिया गया है।
एक गैरेज में खड़ी तीन-चार कारों में लगा दी आग
पुलिस ने बताया कि उग्र भीड़ ने एक गैरेज में खड़ी तीन-चार कारों में आग लगा दी और पथराव किया। उदयपुर के पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। जिलाधिकारी अरविंद पोसवाल ने बताया कि घायल छात्र का अस्पताल में उपचार जारी है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की।


Download Android App
Download iOS App



