संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) का विरोध करते हुए कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि “असंवैधानिक” कानून को कांग्रेस शासित राज्यों में लागू नहीं किया जाएगा। अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कहा, “कांग्रेस शासित राज्यों में इस कानून को लागू करने का सवाल ही नहीं उठता। यह असंवैधानिक कानून है। राज्यों को असंवैधानिक कानून लागू करने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता।”
वेणुगोपाल ने यह बयान अलप्पुझा में अपनी गिरफ्तारी के बाद दिया। उन्होंने अलप्पुझा जिला कांग्रेस समिति द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।


Download Android App
Download iOS App



