भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर पीयूष चावला पर चेन्नई सुपर किंग्स ने गुरुवार को आईपीएल नीलामी में बहुत पैसे लुटाए। बता दें कि किंग्स इलेवन पंजाब की टीम पीयूष चावला को खरीदना चाहती थी हालांकि 6 करोड़ 50 लाख तक टीम के कोच अनिल कुंबले रुक गए। उसके बाद पीयूष चावला पर चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 करोड़ 75 लाख की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल कर लिया।

चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आईपीएल नीलामी के बाद बताया कि आखिर पीयूष चावाल को चेन्नई में क्यों लिया। उन्होंने कहा कि पीयूष को हमने इसलिए टीम में लिया क्योंकि टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ पीयूष चावला के संबंध बहुत अच्छे हैं। साथ ही वह एक बेहतरीन स्पिनर भी हैं।

पीयूष चावला को टीम में लेने पर फ्लेमिंग ने कहा कि यह फैसला सोचा-समझा है। क्योंकि चेन्नई में चेपक का विकेट धीमा है इसलिए हमें पीयूष चावला को अपनी टीम में शामिल किया। फ्लेमिंग ने कहा कि हमने उनके लिए मोर्चा संभाले रखा और निश्चित तौर पर कप्तान के उनके साथ बहुत अच्छे संबंध हैं। वह साबित कर चुका है कि वह बेहतरीन लेग स्पिनर हैं। वह कर्ण शर्मा से भिन्न तरह के गेंदबाज हैं।
The #DaddiesArmy has a brand new member! Welcome to the #SuperFam, Piyush! #SuperAuction #WhistlePodu ?? pic.twitter.com/PTvPSVRNz1
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) December 19, 2019
लेग स्पिनर पीयूष चावला भारतीय खिलाडि़यों में सबसे बड़ी बोली पाने वाले खिलाड़ी इस साल बन चुके हैं। पीयूष चावला ने चेन्नई सपुर किंग्स में शामिल होने पर कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स से बेहतर कोई टीम और महेंद्र सिंह धोनी से बेहतर कोई कप्तान नहीं हो सकता। पीयूष चावला को 6.75 करोड़ रुपए में चेन्नई सुपर किंग्स ने खरीदा।

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में काफी लंबे समय तक पीयूष चावला खेले हैं लेकिन फ्रैंचाइजी ने उन्हें पिछले महीने ही टीम से रिलीज किया था। पीयूष चावला ने बताया, एक खिलाड़ी के तौर पर आप हमेशा एक अच्छी टीम के साथ रहना चाहते हैं, एक अच्छे कप्तान के नेतृत्व में खेलना चाहते हैं।

पीयूष चावला ने आगे कहा, इस मामले में आपके पास चेन्नई से बेहतर टीम और माही भाई से बेहतर कप्तान नहीं हो सकता। मैं इससे ज्यादा से बारे में नहीं सोच सकता था। साल 2007 में खेले गए टी20 विश्व कप और 2011 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम में पीयूष चावला थे।

भारत के लिए पीयूष चावला ने तीन टेस्ट, 25 वनडे और 7 टी20 मैच खेले हैं। भारत के लिए आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच दिसंबर 2012 में 0खेला था। चेन्नई की टीम में हरभजन सिंह, इमरान ताहिर और रवींद्र जडेजा जैसे स्पिनरों के साथ अब पीयूष चावला भी खेलेंगे।


Download Android App
Download iOS App



