चंड़ीगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मौजूदा सरकार दिशाहीन है और सरकार के मंत्रियों के बयान भी अलग-अलग आते हैं। कोई तो कहता है कि धान घोटाले की जांच होनी चाहिए और कोई मंत्री कहता है कि कोई घोटाला नहीं हुआ। हम यह कह रहे हैं कि सीबीआई जांच करा दो।
माइनिंग से संबंधित सवाल पर कहा कि सीबीआइ या हाई कोर्ट के किसी जज से माइनिंग घोटाले की जांच कराई जाए, जांच तो कराओ। लोग सवाल उठा रहे हैं और प्रजातंत्र में सबका अधिकार भी बनता है, लेकिन सरकार जांच क्यों नहीं करा रही है? ये तो सरकार के लोग ही बता सकते हैं।
वे पूर्व मंत्री भीमसेन मेहता के आवास पर कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे। दाल में काला है। ऐसी स्थिति क्यों आई, जब हम शुरू से कह रहे हैं, यदि यह सरकार उसी समय सतर्क हो जाती और अपनी जिम्मेदारी निभाती तो यह स्थिति नहीं बनती। अभी तक सरकार का कॉमन मिनिमम प्रोग्राम भी नहीं आया है। इससे नहीं पता चलता कि किस दिशा में यह सरकार जाएगी। यह अलग-अलग सोच के लोगों का गठबंधन हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



