उपराष्ट्रति वेंकैया नायडू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है और सरकार समावेशी विकास को बढ़वा देने के लिए निरंतर काम कर रही है। नायडू ने आज कहा, भारत बड़ पैमाने पर बदल रहा है, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को बधाई देनी चाहिए। उन्होंने बदलाव और विकास के लिए तीन शब्दीय मंत्र दिया- सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन। देश में बदलाव के लिए आपको सुधार के साथ-साथ प्रदर्शन करने की जरुरत होती है।
भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा यहां आयोजित एक कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत अब फिर से आगे बढ़ रहा है और कानूनों के संबंध में बहुत सारे परिवर्तन हुए हैं। इसके साथ ही और भारत के लोगों के दृष्टिकोण में मौलिक बदलाव आया है।


Download Android App
Download iOS App



