केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इन दिनों गुजरात में हैं। वही, अमित शाह का गुजरात दौरा विभिन्न सामाजिक और विकासात्मक कार्यक्रमों से जुड़ा हुआ है। मंगलवार को मकर संक्रांति (उत्तरायण) के अवसर पर उन्होंने अहमदाबाद के घाटलोड़िया इलाके में पतंग महोत्सव में हिस्सा लिया और स्थानीय लोगों के साथ त्योहार का आनंद लिया। केंद्रीय गृह मंत्री भी अपनी पत्नी के साथ शांति निकेतन सोसायटी पहुंचे। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ पतंग उड़ाने का भी अनुभव साझा किया। बता दे कि बुधवार को वह गुजरात में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
गांधीनगर लोकसभा की साबरमती विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ पतंग उड़ाकर उत्तरायण मनाया।
ગાંધીનગર લોકસભાની સાબરમતી વિધાનસભા ક્ષેત્રના રહીશો સાથે પતંગ ઉડાડીને ઉત્તરાયણની ઉજવણી કરી. pic.twitter.com/R3VTzFAIw2
— Amit Shah (@AmitShah) January 14, 2025
200 करोड़ की लागत से बन रहे बैरेज का करेंगे लोकार्पण
– केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पहला कार्यक्रम सुबह 10.45 बजे होगा, जिसमें वह 200 करोड़ की लागत से बन रहे बैरेज का लोकार्पण करेंगे और मानसा में बन रहे सर्किट हाउस का उद्घाटन करेंगे।
– इसके बाद, दोपहर 12.30 बजे कलोल में प्रधानमंत्री की योजनाओं और गुजरात सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों के साथ संवाद करेंगे।
राम जी मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन
– दोपहर एक बजे कलोल में नवनिर्मित राम जी मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे और मंदिर के लिए भजन सामग्री में उपयोग होने वाले वाद्य यंत्रों का अर्पण करेंगे।
– दोपहर 2.30 बजे वह कलोल सानंद रोड के फोरलेन में रूपांतरित करने की परियोजना का शिलान्यास करेंगे।
– फिर, दोपहर 2.45 बजे कलोल में बन रहे ऑडिटोरियम का उद्घाटन करेंगे।
– इसके बाद, दोपहर 3.45 बजे रेलवे अंडर ब्रिज का लोकार्पण करेंगे।
– उनका अंतिम कार्यक्रम शाम 4.45 बजे अहमदाबाद में शेल्बी अस्पताल में बॉन बैंक का उद्घाटन होगा।
केंद्रीय गृह मंत्री मकर संक्रांति के मौके पर लोगों के साथ पतंग महोत्सव का उठाया आनंद
भाजपा प्रवक्ता एग्रेश दवे ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री मकर संक्रांति के मौके पर मंगलवार को गुजरात में पतंग महोत्सव में शिरकत करने आए थे। इस दौरान, उन्होंने कई लोगों से बातचीत की। इस खास मौके पर यहां के विधायक और मेयर भी उपस्थित रहे। इस दौरान यहां के लोगों ने अमित शाह का अद्भुत तरीके से अभिवादन किया और उन्होंने भी लोगों के साथ मिलकर पतंग महोत्सव का आनंद उठाया।


Download Android App
Download iOS App



