केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की मां एवं वयोवृद्ध शिक्षिका रजनी जावड़ेकर का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मंत्री के एक सहयोगी ने यह जानकारी दी। रजनी जावड़ेकर 92 वर्ष की थीं। सहयोगी ने बताया कि राम मनोहर लोहिया अस्पताल में सुबह 9 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
श्रीमती जावड़ेकर के परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं। वह अपने पुत्र प्रकाश जावड़ेकर के साथ रहती थी। श्रीमती जावड़ेकर महाराष्ट्र के रायगढ़ और पुणे में जिला स्कूल में शिक्षिका थीं। उनका अंतिम संस्कार आज शाम पांच बजे होगा।


Download Android App
Download iOS App



