पटना : केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद कानून व न्याय आईटी एवं सूचना प्रौद्योगिकी फतुहा विधानसभा के रुकनपुर पंचायत केखरपर गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा आयोजित ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत ग्राम शक्ति दिवस के अवसर पर दलित बस्ती में जाकर दलित लोगों से मिलें औरउनसे जुड़ी हुई योजनाओं के बारे में बातचीत की।
प्रधानमंत्री द्वारा पूरे भारत में 21058 दलित गांवों का चयन किया गया है उसी में फतुहा विधानसभा का खरपर गांव भी है आज यहां जीविकाहर घर बिजली सौभाग्य बिजली योजना प्रधानमंत्री आवास योजना उज्ज्वला योजना हेल्थ कैंप नाइलेट का कैंप कॉमन सर्विस सेंटर पशु चिकित्सा कृषि विभाग महिला कल्याण विभाग डीआरसीसी का योजना अधिक फल युवाओं का बल केनरा बैंक के तरफ से कैंप में जीवन ज्योति योजना जीवन सुरक्षा योजना प्रधानमंत्री जनधन योजना काफी अकाउंट खोला गया।
आदि चीजों कैंप लगाकर ग्रामीण को जानकारी देकर लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री चाय बेचकर जीवन यापन करतेथे और उनकी माता बर्तन मांज आ करती थी जब वह प्रधानमंत्री बने तो बोले कि हमारी सरकार गरीबों के लिए जिएगी और गरीबों के लिए काम करेगी।
मैं बचपन से देखता आया कि हमारी महिला चूल्हा फूकती थी और आंखों में लगातार आंसुओं से उनकी आंखें खराब हो जाया करती थी तब उन्होंने बोला कि जब भारत की माई रसोई में रोटी अपने बेटे-बेटियों के लिए रोटी बनायेगी तब उनकी आंखों में आंसू नहीं आएगी और इस प्रकार उज्ज्वला योजना प्रधानमंत्री जी ने लाया और मुफ्त गैस और सिलेंडर दिया जा रहा है।
अधिक जानकारियों के लिए बने रहिये पंजाब केसरी के साथ।


Download Android App
Download iOS App



