केंद्रीय मंत्री के बेटे ने अपने खिलाफ वायरल वीडियों पर दर्ज कराई शिकायत

Summary :

केंद्रीय मंत्री और BJP के उम्मीदवार नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पैसे के लेनदेन पर चर्चा के एक वीडियो के संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मंत्री के बेटे देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर ने मुरैना जिले के सिविल लाइन थाने में आवेदन देकर बताया कि वीडियो को एडिट कर उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है। मेरी छवि खराब करने की कोशिश- देवेन्द्र प्रताप उन्होंने कहा, एक वायरल वीडियो मैंने देखा है जिसमें यह झूठा प्रचार किया जा…

केंद्रीय मंत्री और BJP के उम्मीदवार नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पैसे के लेनदेन पर चर्चा के एक वीडियो के संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मंत्री के बेटे देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर ने मुरैना जिले के सिविल लाइन थाने में आवेदन देकर बताया कि वीडियो को एडिट कर उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है।

मेरी छवि खराब करने की कोशिश- देवेन्द्र प्रताप

उन्होंने कहा, एक वायरल वीडियो मैंने देखा है जिसमें यह झूठा प्रचार किया जा रहा है कि मैंने करोड़ों का लेनदेन किया है। इस फर्जी वीडियो को एडिट करके मेरे खिलाफ साजिश रची जा रही है और गलत धारणा बनाई जा रही है। मेरी सार्वजनिक छवि और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के इरादे से इसे अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर वायरल किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि न तो उनके किसी भी बैंक खाते में और न ही उनके परिवार या उससे जुड़े किसी भी बैंक खाते में ऐसी कोई राशि प्राप्त हुई थी। यह वीडियो पूरी तरह से झूठ और मनगढ़ंत है।

पुलिस कर रही जांच

उन्होंने पुलिस से फेक वीडियों बनाने वाले आरोपियों को ढूंढकर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा है। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News