कोरोना वायरस प्रकोप के कारण अर्थव्यवस्था के संकट के बीच विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने सोमवार को वैज्ञानिकों का आह्वान किया कि आत्म-निर्भरता के माध्यम से उबरने की तैयारी की जाए और प्रौद्योगिकी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए नये अवसर तलाशे जाएं।
केंद्रीय मंत्री राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर एक डिजिटल कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। 1998 में हुए पोखरण परमाणु परीक्षण की याद में यह दिन मनाया जाता है। उन्होंने कहा, ‘‘हमें व्यापक आर्थिक प्रभाव को कम करना होगा तथा नये मंत्र के रूप में आत्म-निर्भरता का इस्तेमाल कर मजबूती के साथ उबरने की तैयारी करनी होगी। इसलिए हमें प्रौद्योगिकी एवं औद्योगिक क्षेत्र में विकास बढ़ाने के लिए नये अवसर तलाशने होंगे।’’
सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के. विजय राघवन ने इस संबंध में अपनी बात रखी कि प्रौद्योगिकी, खासतौर पर कोरोना वायरस संकट से उबरने के बाद, हमारे जीने के तरीके तथा भविष्य में हमारी कार्यशैली को कैसे बदल सकती है।


Download Android App
Download iOS App



