UP Budget 2024: खेल से रोजगार तक UP सरकार ने अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया UP Budget 2024: From Sports To Employment, UP Government Presented The Biggest Budget Till Date

UP Budget 2024: खेल से रोजगार तक UP सरकार ने अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया

UP Budget 2024

UP Budget 2024: उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज बजट पेश किया गया है जिसमें कई नईं परियोजनाओं को लागू किया जायेगा। बजट में बच्चों, बूढ़ों, वयस्कों, महिलाओं और गरीबों पर ध्यान दिया गया है। बजट में अयोध्या पर्यटन, काशी और मथुरा पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह दूसरा सबसे बड़ा बजट है। उत्तर प्रदेश के इतिहास में इससे बड़ा बजट अभी तक नहीं आया है। बता दें वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा पेश किए गए बजट का आकार 7 लाख 36 हजार 437 करोड़ 71 लाख रुपये है। पेश हुए बजट पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतिक्रिया करते हुए कहा कि इस बजट के लिए मैं पूरी टीम के ओर से आपका अभिनंदन करता हूं। प्रदेश में विकास हो रहा है और हर क्षेत्र में काम हो रहा है। आपको बता दें सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार का यह आठवां बजट है। हर बजट प्रदेश के लोकमंगल को लेकर लाया गया है। पहला बजट किसानों को, दूसरा इंफ़्रा और इंडस्ट्री के विकास का, तीसरा मातृ शक्ति के लिया, चौथा युवा ऊर्जा को, पांचवां स्वब्लमन को समर्पित था। आज का बजट प्रभु श्रीराम को समर्पित है। हमने कर चोरी को रोका है। उनके लिए जो भी उपाय हो सकते थे उसके लिए हर विभाग में काम किया गया है।

  • उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज बजट पेश किया गया है
  • बजट में कई नईं परियोजनाओं को लागू किया जायेगा
  • बजट में बच्चों, बूढ़ों, वयस्कों, महिलाओं और गरीबों पर ध्यान दिया गया है
  • योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल का यह दूसरा सबसे बड़ा बजट है

मातृ मुत्यु दर पर बोले वित्त मंत्री

yogi ji

अपने बजट भाषण में बोलते हुए वित्‍त मंत्री ने बोला, राज्य सरकार के प्रयासों से मातृ मुत्यु दर वर्ष 2014 में 285 प्रति लाख से कम होकर वर्ष 2022 में 167 प्रति लाख तथा शिशु मृत्यु दर वर्ष 2014 में 48 प्रति हजार से कम होकर वर्ष, 2020 में 38 प्रति हजार हो गयी है। वर्ष 2017 की तुलना में वर्ष 2023 में AES (एक्यूट इन्सिफेलाइटिस सिन्ड्रोम) रोगियों की संख्या में 76 प्रतिशत तथा मृत्यु दर में 98 प्रतिशत की कमी एवं JE के रोगियों की संख्या में 85 प्रतिशत तथा मृत्यु में 96 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी है। प्रदेश के सभी 75 जनपदों में फ्री डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

प्रधानमंत्री जनधन योजना में UP सबसे आगे

budgetttt 1

विधानसभा में अपने भाषण में वित्‍त मंत्री ने कहा कि, उत्तर प्रदेश की जनता को वर्तमान में बैंकों की 19,705 शाखाओं, 2,28,544 बैंक मित्र एवं बी.सी. सखी तथा 17,852 ATM के जरिए बैकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रधानमंत्री जनधन योजना के अन्तर्गत प्रदेश में 9 करोड़ खातों के साथ उत्तर प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजनान्तर्गत अब तक प्रदेश में 5 करोड़ 54 लाख नामांकन के साथ उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजनान्तर्गत अब तक प्रदेश में 1.90 करोड़ के नामांकन साथ उत्तर प्रदेश द्वितीय स्थान पर है। अटल पेंशन योजनान्तर्गत अब तक प्रदेश में 1 करोड़ 18 लाख नामांकन का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है।

8.32 करोड़ श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण

वित्त मंत्री ने कहा कि, भारत सरकार द्वारा निर्मित ई-श्रम पोर्टल पर उत्तर प्रदेश के लगभग 8.32 करोड़ कामगारों का पंजीकरण हुआ है जो देश में सर्वाधिक है। दिनांक 26 अगस्त, 2021 से 31 अक्टूबर, 2021 तक ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत 80.11 लाख श्रमिकों को भरण पोषण भत्ता के अन्तर्गत 2 हजार रूपये की दर से लगभग 1600 करोड़ आवंटित किए गए। वित्‍त मंत्री आगे बोले कि एमएसएमई सेक्टर में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत अब तक 22 लाख 389 लाभार्थियों को लाभान्वित करते हुये 1,79,112 रोजगार सृजित किये गये। कर्नाटक में 12 से 16 जनवरी, 2023 तक आयोजित 26वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में उत्तर प्रदेश के लोकगीत की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अर्जित किया।

स्टेडियम/ मल्टीपरपज हॉल का हुआ निर्माण- वित्त मंत्री

vidhan 1

वित्त मंत्री ने आगे बोला कि, प्रदेश के 117 विकास खण्डों में 124 ग्रामीण स्टेडियम/ मल्टीपरपज हॉल का निर्माण किया गया है। प्रदेश की ग्राम पंचायतों में 53,800 युवक मंगल दल एवं 51,300 महिला मंगल दलों का गठन किया जा चुका है। इन दलों के माध्यम से युवाओं की सहभागिता राष्ट्रीय एवं सामाजिक महत्व के कार्यों में सुनिश्चित कराई गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × two =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।