उत्तर प्रदेश के मेरठ में गुरुवार तड़के करीब तीन बजे हजारों झुग्गी-झोपड़ियों और कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि दूर-दूर तक आग की लपटें और धुआँ दिखाई दे रहा था। आग की सूचना पर मौके पर फायर ब्रिगेड़ की 10 गाड़ी पहुंच गई है। तंग गलियों की वजह से दमकल की गाड़ियों को पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। फिलहाल, आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के आशियाना कॉलोनी के फलाह ए आम चेरिटेबल हॉस्पिटल के पास की है। जहां कई कबाड़ के गोदाम और साथ ही हजारों झुग्गी-झोपड़ी भी हैं। जिसमें शहर में कूड़ा उठाने वाले लोग रहते हैं। पुलिस की मानें तो देर रात तीन बजे एक हजार से ज्यादा झुग्गी झोपड़ियां में आग लग गई। बताया जा रहा है कि अचानक ही आग लगनी शुरू हुई और देखते ही देखते आग ने विकराल रुप धारण कर लिया।
लोगोंं ने इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। तंग गलियां होने की वजह से दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। लोगों का आरोप है कि दमकल विभाग की टीम मौके पर देरी से पहुंची। इसकी वजह से काफी नुकसान हुआ।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



