यूपी: इटावा पुलिस ने पंखिया गैंग के लीडर समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, कई जिलों में 86 केस दर्ज

Summary :

लखनऊ, 22 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की इटावा पुलिस ने मंगलवार को इकदिल इलाके में मुठभेड़ के बाद पंखिया गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया, जिसमें गैंग का सरगना भी शामिल है। इनके पास से हथियार, गोला-बारूद, सोना, चांदी, नकदी, एक कार और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस गैंग पर कई जिलों में 86 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस मामले में एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इटावा पुलिस ने मंगलवार को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। एसओजी, सर्विलांस और दावाने पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरजनपदीय…

लखनऊ, 22 सितंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की इटावा पुलिस ने मंगलवार को इकदिल इलाके में मुठभेड़ के बाद पंखिया गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया, जिसमें गैंग का सरगना भी शामिल है। इनके पास से हथियार, गोला-बारूद, सोना, चांदी, नकदी, एक कार और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस गैंग पर कई जिलों में 86 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

इस मामले में एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इटावा पुलिस ने मंगलवार को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। एसओजी, सर्विलांस और दावाने पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरजनपदीय स्तर के 6 पंखिया गैंग के सदस्य पकड़े गए हैं। ये सभी बदायूं जिले के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि अपराधियों के कब्जे से पुलिस को 136 ग्राम सोना, 1 किलो 321 ग्राम चांदी के बिस्किट, 307 ग्राम चांदी के आभूषण, 32 हजार 250 रुपए नगद, 2 अवैध तमंचे, भारी मात्रा में कारतूस और थाना इकदिल क्षेत्र में 7 अगस्त को हुई घटना और थाना उसहैत क्षेत्र में चोरी की घटना में इस्तेमाल कार और 1 मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार हुए आरोपियों का लंबा-चौड़ा आपराधिक इतिहास है। इनके विरुद्ध बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, मुजफ्फरनगर, सीतापुर, लखनऊ, फिरोजाबाद, कुशीनगर, कन्नौज, फतेहगढ़, पीलीभीत और बरेली में चोरी, नकबजनी, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, गैंगेस्टर एक्ट और आम एक्ट के अंतर्गत कई अभियोग पंजीकृत हैं।

इन लोगों ने 7 अगस्त 2026 को जो थाना इकदिल क्षेत्र में घर के अंदर चोरी की थी, उसमें सोने-चांदी के आभूषण और कैश की चोरी को स्वीकार किया है। इसके अतिरिक्त, इन्होंने उसहैत थाना क्षेत्र में जो एक गायत्री शक्ति पीठ से भी कुछ चोरी की थी, उसको भी स्वीकार किया है।

उन्होंने कहा कि यह दोनों घटना बहुत ही चुनौतीपूर्ण थी। इसमें हमारी सर्विलांस और एसओजी की टीम ने मेहनत के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें पूरी पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

–आईएएनएस

डीके/पीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

IANS Agency

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.