TRAI Recharge Rules 2026: TRAI (टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने मोबाइल ग्राहकों के फायदे के लिए एक बड़ा फैसला किया है। अब Jio, Airtel और Vi जैसी कंपनियों को सिर्फ कॉल और मैसेज (SMS) वाले नए रीचार्ज प्लान लाने होंगे। अभी ज़्यादातर प्लान में कॉल, मैसेज और इंटरनेट डेटा तीनों एक साथ मिलते हैं, जिससे सिर्फ बात करने वालों को भी बिना वजह डेटा का पैसा देना पड़ता है। इसी दिक्कत को खत्म करने के लिए यह नया नियम बनाया गया है। TRAI ने इस नए नियम को 21 सितंबर 2026 को जारी किया है।
क्या हैं नए नियम? (TRAI New Rules)

नए नियम के मुताबिक, कंपनियों को 30 दिन या उससे कम समय वाले ऐसे रीचार्ज प्लान लाने होंगे जिनमें सिर्फ कॉलिंग और SMS की सुविधा हो। इसके अलावा, कंपनियों को एक ऐसा रीचार्ज प्लान भी देना होगा जिससे ग्राहक हर महीने एक ही तय तारीख पर रीचार्ज कर सकें, ताकि हर बार अलग-अलग तारीख याद रखने का झंझट न रहे। साथ ही, 30 दिन से ज्यादा वैलिडिटी वाला भी कम से कम एक सिर्फ ‘कॉल और SMS’ वाला प्लान रखना होगा। TRAI ने यह भी कहा है कि इन प्लान्स की कीमत डेटा वाले प्लान्स से सस्ती होनी चाहिए।
इसके अलावा, TRAI ने फर्जी और स्पैम कॉल्स पर सख्ती बढ़ा दी है। अब फर्जी कॉल्स को पकड़ने के लिए AI तकनीक की मदद ली जाएगी। अगर किसी नंबर पर स्पैम कॉल का शक होगा, तो कंपनियों को उसकी जानकारी देनी होगी और जांच की जाएगी।
अब मिलेगा कॉल-SMS वाला सस्ता रिचार्ज प्लान

नियम का सीधा असर यह होगा कि अगर कोई कंपनी कॉलिंग, SMS और डेटा तीनों वाला कोई प्लान चलाती है, तो उसे उतने ही दिनों के लिए बिना डेटा (सिर्फ कॉल और SMS) वाला प्लान भी ग्राहकों को देना ही पड़ेगा।
क्या मोबाइल रिचार्ज सस्ता हो जाएगा?
TRAI ने पुराने रीचार्ज सस्ते करने को नहीं कहा है। इसलिए जो लोग इंटरनेट चलाते हैं, उनके लिए कीमतें वही रहेंगी। लेकिन जो लोग सिर्फ बात करते हैं और इंटरनेट यूज़ नहीं करते, उन्हें अब डेटा का एक्स्ट्रा पैसा नहीं देना पड़ेगा और उनका रीचार्ज सस्ता हो जाएगा।


Download Android App
Download iOS App




