मुंबई घाटकोपर के पास UP सरकार का चार्टर्ड प्लेन क्रैश, 5 लोगों की मौत

Summary :

मुंबई के घाटकोपर के पास यूपी सरकार का चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया है। आपको बता दे कि मुंबई के रिहाइशी इलाके सर्वोदय नगर में ये हादसा हुआ है।

मुंबई के घाटकोपर के पास यूपी सरकार का चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया है। आपको बता दे कि मुंबई के रिहाइशी इलाके सर्वोदय नगर में ये हादसा हुआ है। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है। मृतकों में एक पायलट, 3 पैसेंजर और एक राहगीर शामिल है। यह दुर्घटना दोपहर 1.35 मिनट पर हुई।

मुंबई के घाटकोपर में फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच चुकी है और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है। हालांकि इस विमान में कितने यात्री सवार थे, इसका पता अभी नहीं चल सका है।

वही ये बह बताया जा रहा है कि बिल्डिंग पर प्लने के गिलने के साथ ही जोरदार धमाका हुआ और आग का लग गई। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरा फैल गई।

Desk Team