UP नगर निकाय चुनाव 2017 LIVE: CM योगी ने डाला वोट

Summary :

NULL

उत्तर प्रदेश नगर पालिकाओं, नगर निकायों और नगर परिषदों के चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान बुधवार (22 नवंबर) सुबह 7.30 बजे शुरू हो गया। पहले चरण में जिन जिलों में चुनाव में हैं उनमें राज्य के मुख्ममंत्री योगी आदित्यनाथ का गृह जनपद गोरखपुर, मुरली मनोहर जोशी का संसदीय क्षेत्र कानपुर समेत उन्नाव, देवरिया, बस्ती जैसे जिले शामिल हैं।

राज्य में कुल 16 नगर निगमों, 198 नगर पालिकाओं और 438 नगर पंचायतों के चुनाव होने हैं। चुनाव के नतीजे एक दिसंबर को आएंगे। ये चुनाव कुल तीन चरणों में होंगे। पहले चरण में राज्य के 24 जिलों में मतदान है। दूसरे तरण में राज्य के 25 जिलों के मतदाता 26 नवंबर को मतदान करेंगे। तीसरे चरण में 29 नवंबर को बाकी 26 जिलों के मतदाता स्थानीय चुनाव के लिए मतदान करेंगे।

इन चुनाव में 3.32 करोड़ मतदाता 36,269 मतदान बूथ पर वोट डालेंगे जिसके लिए कुल 11,389 मतदान केंद्र बनाए गये हैं। गोरखपुर  में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी वोट डाला। मतदान करने के बाद योगी ने कहा कि निकाय चुनाव में बीजेपी को भारी जीत मिलेगी। जनता का रुझान बीजेपी के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि हम नगर निकाय को और सक्षम बनाएंगे।

साथ ही लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराएंगे। ये निकाय चुनाव को सीएम योगी की पहली अग्नि परीक्षा माना जा रहा है। उनके सीएम बनने के बाद राज्य में पहली बार नगर निकाय चुनाव हो रहे हैं। वहीं, कानपुर के रावतपुर में EVM में खराबी के चलते मतदान नहीं शुरू हो पाया है वहीं, दूसरे चरण की वोटिंग 26 नवंबर को होगी। इस चरण में राज्य के 25 जिलों के मतदाता वोटिंग करेंगे। वहीं, तीसरे चरण के लिए 29 नवंबर को 26 जिलों में वोटिंग होगी।

Desk Team