केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने केंद्र की पूर्ववर्ती कांग्रेस नीत संप्रग सरकार पर पाकिस्तान को जवाब देने से मुंह चुराने का आरोप लगाते हुए कहा कि मौजूदा नरेंद्र मोदी सरकार ने इस सिलसिले को बदला है। पुरी ने रविवार रात लेखिका सुमन देवी की पुस्तक ‘अन्तरप्रवाह’ का विमोचन करने के बाद विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान की सुरक्षित वतन वापसी का जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती संप्रग सरकार के कार्यकाल में अपने लोगों को पिटवाने के बाद गंभीर परिणाम का खतरा बताकर यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया जाता था कि हम दोनों देश परमाणु शक्ति से संपन्न हैं लेकिन अब मोदी सरकार के जमाने में ऐसा नहीं है। हमने पुलवामा हमले के जवाब के तहत पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री के साथ सीएमएस के संस्थापक जगदीश गांधी भी मौजूद रहे।
मोदी ने पाकिस्तान में किए गए हवाई हमले पर खुद ही सवाल उठाये है : कांग्रेस
इसके पूर्व कानपुर में संवाददाताओं से बातचीत में पुरी ने कहा कि जो लोग वायुसेना से पाकिस्तान में हमला किए जाने के सबूत मांग रहे हैं वे देशद्रोही हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान खुद मान रहा है कि उसके यहां एयर स्ट्राइक हुई थी। किसी व्यक्ति या दल की भाजपा नेताओं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दुश्मनी हो सकती है लेकिन देश से नहीं होनी चाहिए। देश की अस्मिता के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाना चाहिए।
पुरी ने कहा की वायु सेना के जांबाज अभिनंदन ने वर्ष 1960 में बने मिग-21 विमान से पाकिस्तान के विमान को मार गिराया। यह कोई मामूली बात नहीं है। पाकिस्तान ने अभिनंदन को यूं ही नहीं छोड़ा बल्कि जेनेवा संधि के तहत ऐसा किया गया।


Download Android App
Download iOS App




