अमेरिका ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर घोषित किया 1 अरब डॉलर का इनाम, वॉन्टेड लिस्ट में जानें किन-किन नेताओं के नाम शामिल

Summary :

US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच भीषण जंग जारी हैं। इसी बीच अमेरिका ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और उनसे जुड़े कई सीनियर अधिकारियों के बारे में जानकारी साझा करने पर बड़ा इनाम घोषित किया है। अमेरिकी विदेश विभाग के रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस के तहत इन लोगों के बारे में ठोस जानकारी देने वाले को अधिकतम 1 अरब डॉलर तक का इनाम दिया जा सकता है। अमेरिका का यह कदम ईरान की सैन्य-सुरक्षा पर दबाव बनाने के लिए किया जा रहा हैं। बता दें, इजरायल और अमेरिका की तरफ से ईरान पर 28 फरवरी को भीषण…

US-Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच भीषण जंग जारी हैं। इसी बीच अमेरिका ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और उनसे जुड़े कई सीनियर अधिकारियों के बारे में जानकारी साझा करने पर बड़ा इनाम घोषित किया है। अमेरिकी विदेश विभाग के रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस के तहत इन लोगों के बारे में ठोस जानकारी देने वाले को अधिकतम 1 अरब डॉलर तक का इनाम दिया जा सकता है। अमेरिका का यह कदम ईरान की सैन्य-सुरक्षा पर दबाव बनाने के लिए किया जा रहा हैं।

US-Iran War
US-Iran War

बता दें, इजरायल और अमेरिका की तरफ से ईरान पर 28 फरवरी को भीषण हवाई हमला किया गया था। ईरान की तरफ से भी हमलों का पलटवार किया जा रहा हैं। साथ ही, ईरान अमेरिका-इजरायल का साथ देने वाले देशों पर भी लगातार हवाई हमले करके काफी नुकसान पहुंचा रहा हैं। जिसके बाद से ही खाड़ी देशों में युद्ध की स्थिति बनी हुई है।

जानें लिस्ट में किन-किन नेताओं के नाम शामिल

रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस की तरफ से जारी सूची में ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई और दूसरे नेताओं पर 10 लाख डॉलर का इनाम घोषित किया है। डिपार्टमेंट की डिप्लोमैटिक सिक्योरिटी सर्विस की ओर से जारी बैनर में मोजतबा खामेनेई, उनके पिता अली खामेनेई के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ रहे अली असगर हेजजी, टॉप सिक्योरिटी अधिकारी अली लारीजानी, सीनियर मिलिट्री सलाहकार याह्या रहीम सफवी, गृह मंत्री स्कंदर मोमेनी और खुफिया मंत्री इस्माइल खतीब का नाम है।

इस बैनर में बिना नाम के चार और पदों का जिक्र किया गया है। ये हैं- सुप्रीम डिफेंस काउंसिल के सेक्रेटरी, सुप्रीम लीडर के मिलिट्री ऑफिस के प्रमुख, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के कमांडर-इन-चीफ और ईरान के सुप्रीम लीडर के सलाहकार। बैनर में इन लोगों को दुनिया में अशांति फैलाने वाले ‘आतंकी’ कहा गया है।

US-Iran War: जानकारी देने का सुरक्षित माध्यम

अमेरिकी विदेश विभाग का कहना है कि अगर किसी के पास इन अधिकारियों या आईआरजीसी के वरिष्ठ कमांडरों के बारे में पुख्ता जानकारी है तो वह सुरक्षित तरीके से संपर्क कर सकता है। इसके लिए एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग प्लेटफॉर्म और टोर नेटवर्क आधारित संचार प्रणाली का इस्तेमाल करने की सुविधा दी गई है। कार्यक्रम के अनुसार यदि दी गई जानकारी उपयोगी साबित होती है तो सूचना देने वाले को अधिकतम एक करोड़ डॉलर तक का इनाम दिया जा सकता है।

US-Iran War: अमेरिका ने ईरान के इन नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप

अमेरिका का आरोप है कि ये लोग ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी आईआरजीसी के अलग-अलग हिस्सों से जुड़े हैं और दुनिया के कई हिस्सों में कथित तौर पर आतंकवादी गतिविधियों की योजना बनाने और उन्हें अंजाम देने में भूमिका निभाते हैं। इसी वजह से इनके बारे में जानकारी जुटाने के लिए यह इनाम घोषित किया गया है। इस लिस्ट में सिर्फ मोजतबा खामेनेई ही नहीं हैं, बल्कि ईरान सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल किए गए हैं।

US-Iran War
US-Iran War

इनमें ईरान के खुफिया मंत्री इस्माइल खातिब, डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ अली असगर हेयाजी, मेजर जनरल याह्या रहीम सफवी, गृह मंत्री ब्रिगेडियर जनरल एस्कंदर मोमेनी और सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव अली लारिजानी जैसे नाम शामिल हैं।

ALSO READ: Turkey के NATO बेस पर ईरान ने किया भीषण हमला, यहां रखा है परमाणु बम का जखीरा! बजा सायरन, मचा हड़कंप

Rahul Kumar Rawat