US Tariffs News: अमेरिकी टैरिफ को तगड़ा जवाब देने की तैयारी में भारत, बना लिया ये धांसू प्लान!

Summary :

US Tariffs News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा हाल ही में भारत से आयात होने वाले टेक्सटाइल उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ (शुल्क) लगा दिया गया है। इसमें 25 प्रतिशत टैक्स और अतिरिक्त 25 प्रतिशत पेनाल्टी शामिल है। भारत सरकार ने इसे अनुचित और एकतरफा कदम बताया है। इस फैसले से भारत के टेक्सटाइल उद्योग पर गहरा असर पड़ रहा है। US Tariffs News: टेक्सटाइल सेक्टर में नौकरी का संकट भारत का टेक्सटाइल सेक्टर देश के बड़े रोजगार प्रदाताओं में से एक है। लाखों लोग इस क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ के कारण वहां…

US Tariffs News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा हाल ही में भारत से आयात होने वाले टेक्सटाइल उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ (शुल्क) लगा दिया गया है। इसमें 25 प्रतिशत टैक्स और अतिरिक्त 25 प्रतिशत पेनाल्टी शामिल है। भारत सरकार ने इसे अनुचित और एकतरफा कदम बताया है। इस फैसले से भारत के टेक्सटाइल उद्योग पर गहरा असर पड़ रहा है।

US Tariffs News: टेक्सटाइल सेक्टर में नौकरी का संकट

भारत का टेक्सटाइल सेक्टर देश के बड़े रोजगार प्रदाताओं में से एक है। लाखों लोग इस क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ के कारण वहां से भारतीय कपड़ों की मांग में कमी आने की आशंका है। इससे ऑर्डर घट सकते हैं और उत्पादन पर भी प्रभाव पड़ेगा। नतीजतन, बड़ी संख्या में नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है।

भारत की नई रणनीति: 40 देशों पर नजर

इस टैरिफ के नुकसान से निपटने के लिए भारत सरकार अब दूसरे देशों में अपने परिधान और कपड़ा उत्पादों को निर्यात करने की योजना बना रही है। इसके तहत ब्रिटेन, जापान और दक्षिण कोरिया जैसे लगभग 40 प्रमुख देशों को टारगेट किया जा रहा है। इन बाजारों में भारत की पहुंच बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।

US Tariffs News
US Tariffs News

India’s Plan On US Tariffs: 590 अरब डॉलर का मौका

इन 40 नए देशों का कुल टेक्सटाइल और परिधान आयात बाजार करीब 590 अरब डॉलर का है। अभी भारत की इस बाजार में हिस्सेदारी सिर्फ 5 से 6 प्रतिशत है। ऐसे में यहां भारत के लिए बड़ा अवसर मौजूद है, जिसे सरकार और निर्यातक भुनाना चाहते हैं।

भारी नुकसान की आशंका

सरकारी रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका द्वारा लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ के कारण भारतीय टेक्सटाइल इंडस्ट्री को करीब 48 अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है। परिधान निर्यात संवर्धन परिषद (AEPC) के महासचिव मिथिलेश्वर ठाकुर ने कहा कि इस फैसले से सबसे ज्यादा नुकसान टेक्सटाइल उद्योग को हुआ है। वित्त वर्ष 2024-25 में भारत ने अमेरिका को 10.3 अरब डॉलर के वस्त्र निर्यात किए थे, जिन पर अब सीधा असर पड़ेगा।

India's Plan On US Tariffs
India’s Plan On US Tariffs

क्या भारत अमेरिकी बाजार से बाहर हो गया है?

AEPC के महासचिव ठाकुर का मानना है कि पहले से लागू 25% टैरिफ ही चुनौतीपूर्ण था, लेकिन अब अतिरिक्त 25% जुड़ने के कारण भारतीय टेक्सटाइल उत्पाद अमेरिकी बाजार से लगभग बाहर हो चुके हैं। इससे प्रतिस्पर्धा करना मुश्किल हो गया है।

भारत की वैश्विक स्थिति

भारत का टेक्सटाइल सेक्टर 2024-25 में करीब 179 अरब डॉलर का है, जिसमें से 37 अरब डॉलर का निर्यात होता है। पूरी दुनिया में टेक्सटाइल आयात का बाजार 800 अरब डॉलर से अधिक का है, लेकिन भारत की हिस्सेदारी सिर्फ 4.1% है। इस हिसाब से भारत अभी भी ग्लोबल स्तर पर छठे स्थान पर है।

यह भी पढ़ें: केंद्र सरकार ने रेलवे को दी बड़ी सौगात, 12,328 करोड़ रुपए की परियोजनाओं को दी मंजूरी

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।